{"_id":"69f8054857f4bb0cca0ff647","slug":"bhagalpur-bihar-vikramshila-setu-news-bhagalpur-to-munger-distance-by-road-bhagalpur-bridge-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikramshila Setu News : भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा? विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद नवगछिया का रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikramshila Setu News : भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा? विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद नवगछिया का रास्ता बंद
Mon, 04 May 2026 08:02 AM IST
Ashutosh Pratap Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Mon, 04 May 2026 08:02 AM IST
सार
Vikramshila Setu : नवगछिया होकर भागलपुर या उससे आगे बांका के रास्ते झारखंड की ओर जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद अब भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा, निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछली सदी में लोग नाव-जहाज के सहारे गंगा पार कर भागलपुर जाते थे। राबड़ी देवी सरकार ने विक्रमशिला सेतु बनाया तो यह संकट खत्म हुआ। अब विक्रमशिला सेतु बीच से ही टूटकर गंगा में समा गया है। इसके साथ ही भागलपुर, बांका या इस होकर झारखंड जाना संभव नहीं है। मतलब, नवगछिया की तरफ से भागलपुर का रास्ता बंद। ऐसे में रास्ते क्या हैं, यह समझें।
मुंगेर का ही सहारा, उसपर कितनी आफत
अब, फिलहाल अगर सड़क मार्ग से भागलपुर, बांका की ओर जाना है या उधर के लोगों को शेष बिहार आना है तो यथासंभव यात्रा टालनी चाहिए। अगर टालने लायक स्थिति न हो तो रेलवे का सहारा ले सकते हैं। अगर सड़क मार्ग से ही निकलना है तो मुंगेर जिला होकर निकलना ही एकमात्र रास्ता है, जिसपर पहले से ही हमेशा जाम की स्थिति रहती है। पटना जिले से बड़हिया, लखीसराय होकर मुंगेर के रास्ते भागलपुर जा सकते हैं। दूसरा रास्ता है कि बेगूसराय से आगे खगड़िया के पहले मल्हीपुर के पास बने पुल के रास्ते गंगा पार कर मुंगेर पहुंच सकते हैं। आगे यह रास्ता भी वहीं मिल जाएगा, जहां बड़हिया-लखीसराय का रास्ता मुंगेर में मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया