फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Arbitrary-demands-regarding-fees-threats-fail-children-if-complaints-made

बिहार: मनमानी फीस वसूली पर छात्रों का हंगामा, स्कूल प्रभारी पर धमकी देने का आरोप; गेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2026 04:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary-demands-regarding-fees-threats-fail-children-if-complaints-made
मनमानी का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित फौजदार सिंह सरकारी हाई स्कूल के छात्रों ने मनमानी फीस वसूली को लेकर बुधवार को स्कूल गेट पर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने स्कूल की प्रभारी पर गाली-गलौज करने और शिकायत करने पर प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल कर देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

छात्रों का कहना है कि स्कूल में मनमानी फीस वसूली को लेकर उन्होंने बाढ़ एसडीओ, बीईओ और पटना जाकर डीएम से भी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छात्रों के अनुसार, बारहवीं कक्षा के एक ही सत्र में कई बच्चों से दो बार फीस ली गई। कुछ छात्रों ने फीस की रसीद दिखाने के बाद भी दोबारा जबरन फीस लिए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी सभी विद्यार्थियों से 200 रुपये लिए गए। एक छात्र ने बताया कि उससे स्कूल फीस के नाम पर 2,500 रुपये लिए गए, जबकि उसे सिर्फ 900 रुपये की रसीद दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत

छात्रों के मुताबिक, जब उन्होंने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की तो स्कूल प्रभारी ने शिकायत करने वाले विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी दी। छात्रों का यह भी आरोप है कि स्कूल में नियमित पढ़ाई नहीं होती है, जिसके कारण उनका सिलेबस पूरा नहीं हो पाता। उनका कहना है कि कई बार उन्हें सिर्फ परीक्षा में आने के लिए कहकर स्कूल से लौटा दिया जाता है।

छात्रों का कहना है कि स्कूल प्रभारी की कथित धमकी और मनमानी से डरकर कई विद्यार्थियों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। वहीं, मामले को लेकर एक शिक्षक ने कहा कि वह परीक्षा में व्यस्त हैं और इस मामले पर बयान नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed