फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Apurva knock helps Bihar beat Meghalaya by 133 runs in Senior Women One Day Trophy Plate

Bihar: सीनियर विमेंस वन-डे ट्रॉफी प्लेट, अपूर्वा की पारी से बिहार ने मेघालय को 133 रनों से हराया

Tue, 10 Feb 2026 05:14 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 10 Feb 2026 05:14 PM IST
सार

Bihar: सीनियर विमेंस वन-डे ट्रॉफी प्लेट में बिहार महिला टीम ने मेघालय को 133 रनों से हराया। अपूर्वा कुमारी की 99 रन की शानदार पारी और वैदेही यादव की 3 विकेट की गेंदबाजी से टीम ने 233 रन बनाए और मेघालय को केवल 100 रन पर रोक दिया।  

विज्ञापन
Apurva knock helps Bihar beat Meghalaya by 133 runs in Senior Women One Day Trophy Plate
अपूर्वा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भुवनेश्वर में सीनियर विमेंस वन-डे ट्रॉफी प्लेट के तहत खेले गए महिला लिस्ट-ए मुकाबले में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने मेघालय को 133 रनों से करारी हार दी। यह मुकाबला भुवनेश्वर के आईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

विज्ञापन


बिहार ने बनाए थे 233 रन 
बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। टीम की पारी में अपूर्वा कुमारी ने 146 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाकर जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी की। कप्तान प्रगति सिंह ने 37 और अक्षरा गुप्ता ने तेज शुरुआत करते हुए 31 रन जोड़े। निचले क्रम में पी. प्रिया ने 24 रन का योगदान देकर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन


मेघालय की टीम 100 रन पर आउट
233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेघालय की टीम बिहार के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने 50 ओवर में केवल 100 रन पर 8 विकेट गंवा दी। मेघालय की ओर से सुरीति ने 20 और एम. सिंह ने 14 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैदेही ने झटके 3 विकेट
बिहार की ओर से वैदेही यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। जूली कुमारी और रचना सिंह ने 2-2 विकेट लेकर मेघालय की बल्लेबाजी को नियंत्रित किया। इसके अलावा पी. प्रिया ने किफायती गेंदबाजी कर मध्यक्रम पर दबाव बनाए रखा।


ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से मंदिर हटाने के मामले ने पकड़ी तूल, आंदोलनकारी ने दी आत्महत्या की धमकी

BCA ने दी बधाई
मैच के दौरान बिहार की फील्डिंग भी सटीक रही, जिससे मेघालय के बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव बना। इस जीत के साथ बिहार महिला टीम ने प्लेट ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत की और आगामी मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने इस जीत पर टीम को बधाई दी और आगामी मुकाबलों में इसी लय को बनाए रखने की अपेक्षा जताई। यह टीम की लगातार तीसरी जीत है, जो खिलाड़ियों के समन्वित और अनुशासित प्रयास को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed