{"_id":"69930c45941e2429c10a451d","slug":"answer-on-review-after-congress-party-defeat-in-bihar-election-2025-answer-on-bihar-vidhan-sabha-leader-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Congress : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सवाल सुन भागे, बिहार अध्यक्ष भड़के; किस सवाल का नहीं दे सके जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Congress : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सवाल सुन भागे, बिहार अध्यक्ष भड़के; किस सवाल का नहीं दे सके जवाब
सार
Bihar News : बिहार कांग्रेस के प्रभारी लंबे समय बाद राज्य के दौरे पर आए। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी साथ दे। 'अमर उजाला' ने कांग्रेसियों के मन का ही सवाल पूछा, लेकिन हो गया कुछ ऐसा कि देखने वाले भी देखते रह गए।
विज्ञापन
राजेश राम और कृष्णा अलावरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेताओं को पत्रकारों के सवाल बहुत चुभते हैं और इसलिए कह देते हैं कि मुझे आपके सवाल से कोई इंटरेस्ट नहीं, आपलोग निगेटिव ही चलाते हैं। यह कहना है कांग्रेस के हारे हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का, जिन्हें सवाल पूछना अच्छा नहीं लगा और सवाल सुनते ही भड़क गए।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तिरहुतवासियों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने किस एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए जारी कर दिया टेंडर?
विज्ञापन
सवालों से भागे बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू
दरअसल बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की। बैठक समाप्त होते ही बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह यह कहते हुए कन्नी काट गए कि जो कुछ बोलना है वह प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ही बोलेंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Ishan Kishan: पाकिस्तान के खिलाफ मचाया धमाल, अब दिल की पारी भी जीतेंगे ईशान, दादा ने बताया कौन बनेगी दुल्हन
इस सवाल पर भड़क गए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम से जब अमर उजाला ने विधायक दल के नेता नहीं बनाने पर सवाल किया तो सवाल सुनते ही वह भड़क गए। राजेश राम ने कहा कि हमारा कोई काम रुका हुआ नहीं है और यह आपके लिए खबर है, यह खबर मेरे लिए नहीं है। मेरा काम चल रहा है।हमारा प्रस्ताव जा चुका है आने वाले समय में सब हो जाएगा। सवाल दुबारा किया गया कि आखिर कांग्रेस के 6 विधायकों में सिर्फ चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन ही क्यों मुखर दिखते हैं ? बाकी क्यों नहीं? तो तो राजेश राम ने फिर कुछ वैसा ही कहा। उन्होंने कहा कि मुझे आपके सवालों में कोई इंटरेस्ट नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पत्रकारों को लेकर नीति पर घिर गई नीतीश कुमार सरकार; विधानसभा में माले विधायक को क्या दिया जवाब?
कांग्रेस में क्यों हो रहा तीन लोगों का विरोध?
बता दें कि बिहार विधान सभा चुनाव के समय से ही कांग्रेस पार्टी दो फांक में बंटकर चल रही है। दूसरा खेमा बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पार्टी से बाहर निकालने के लिए बिहार से लेकर दिल्ली तक लगातार आंदोलन कर रहा है। उनलोगों ने इन तीनों पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिहार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हार की मुख्य वजह कमजोर नेतृत्व का है। उनका कहना है कि जो शख्स खुद अपनी सीट नहीं बचा पाया और चुनाव में हार गया वह राजेश राम प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कैसे काबिज है? जिस बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू पर गैर कांग्रेसी को टिकट बेचने का आरोप है, उसपर कांग्रेस के आला कमान कार्रवाई क्यों नहीं करती?