{"_id":"661bb8b8b3553665f80ba98d","slug":"ambedkar-jayanti-baba-saheb-bhim-rao-ambedkar-s-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-in-kaimur-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Jayanti: कैमूर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती, निकाली गई शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Jayanti: कैमूर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती, निकाली गई शोभा यात्रा
Sun, 14 Apr 2024 04:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:36 PM IST
सार
Baba Saheb Bhim Rao Ambedkar: वामसेफ संघ के प्रदेश प्रवक्ता जय शंकर राम ने बताया कि बाबा साहेब का कहा था कि शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो। इसलिए आज हम लोग अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपने समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन
कैमूर में धूमधाम से बाबा साहेब की शोभा यात्रा निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के कैमूर जिले में रविवार को 14 अप्रैल के मौके पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिले के भभुआ शहर में डॉक्टर अंबेडकर की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जहां लोगों ने जमकर जय भीम के नारे लगाए और ‘जय भीम’ गाने पर युवा खूब थिरके। वहीं, सुरक्षा को लेकर हर चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विकास मंच के जिलाध्यक्ष रामाकांत राम ने बताया कि आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर हमारे समाज द्वारा भभुआ शहर में उनकी शोभा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब एक महान व्यक्ति थे, जो अपने समाज के सभी अधिकारों के लिए बहुत ही लड़े। तब जाकर हमारे समाज को एक पहचान मिली और आजादी मिली।
विज्ञापन
वहीं, वामसेफ संघ के प्रदेश प्रवक्ता बिहार जय शंकर राम ने बताया कि हम लोगों ने आचार संहिता का पालन करते हुए आज यह शोभा यात्रा निकाली है। आज हम लोग अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए यह संकल्प लेते हैं कि हम लोग अपने समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे, क्योंकि हमारा समाज पढ़ेगा तभी आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब का कहना था कि शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो।
विज्ञापन