फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   After the death of the pregnant woman family members created a ruckus

Nalanda: प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल छोड़ फरार हुए कर्मी व संचालक

Wed, 17 Jan 2024 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 17 Jan 2024 03:51 PM IST
सार

Nalanda: नालंदा में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा होता देख अस्पताल के डॉक्टर व कर्मी फरार हो गए। आरोप है कि पैसे की लालच में जबरदस्ती क्लीनिक में भर्ती कराया गया और ऑपरेशन के दौरान ही गलत ढंग से नस को काट दिया गया, जिससे इंफेक्शन फैल गया।

विज्ञापन
After the death of the pregnant woman family members created a ruckus
प्रसूता की मौत के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में बुधवार को प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के चिकसौरा रोड स्थित ओम माही नर्सिंग होम का है। मृतका हिलसा थाना क्षेत्र के खोरमपुर निवासी जीतन कुमार की (22) वर्षीया पत्नी सुनीता कुमारी है।

विज्ञापन


अस्पताल छोड़ डॉक्टर और कर्मी फरार
हंगामा होता देख अस्पताल के डॉक्टर व कर्मी फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और अस्पताल कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।
विज्ञापन


प्रसव पीड़ा होने पर हुई थी भर्ती
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 9 जनवरी को सुनीता कुमारी को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद परिजन महिला को प्रसव के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने लगे, तभी शहर के चिकसौरा रोड स्थित प्राइवेट ओम माही नर्सिग होम के संचालक नीतीश कुमार से परिजनों की मुलाकात हुई, उसने सरकारी अस्पताल में कुव्यवस्था और असुविधा होने की बात कहकर अपने नर्सिंग होम में ले जाकर प्रसूता को भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना बताए प्रसूता को पटना लेकर चले गए क्लीनिक के संचालक
आरोप है कि अस्पताल संचालक नीतीश कुमार ने ऑपरेशन के पहले दस हजार रुपया जमा करवाए। इसके बाद प्रसूता का ऑपरेशन किया गया, जहां बच्ची ने जन्म लिया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत जब गंभीर हुई तो डॉक्टर ने परिजन को बिना बताए, मरीज को एंबुलेंस पर लादकर पटना लेकर चले गए।

मंगलवार को हुई थी मौत
तीन चार घण्टे के बाद परिजनों को बताया कि मरीज पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। इसके बाद वे लोग पटना पहुंचे, जिसके बाद मरीज की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। पांच दिनों के अंदर करीब तीन लाख रुपया भी खर्च हो गए। इसके बाद वे लोग खुद प्रसूता को दूसरे अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात में उसकी मौत हो गई। 

इलाज में लापरवाही का आरोप
प्रसूता की मौत के बाद शव को लेकर परिजन हिलसा पहुंचे, जहां परिजनों ने नर्सिंग होम के आगे शव रखकर संचालक व डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। परिजन ने आरोप लगाया कि पैसे की लालच में जबरदस्ती क्लीनिक में भर्ती कराया और ऑपरेशन के दौरान ही गलत ढंग से नस को काट दिया है तथा पेट के अंदर मेडिकल डस्ट छोड़ दिया है, जिसकी वजह से पूरे शरीर मे इन्फेक्शन फैल गया।


कार्रवाई का मिला आश्वासन
वहीं थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed