{"_id":"6ace4db055f009a3e809c3f9","slug":"father-and-girl-child-die-in-gas-cylinder-explosion-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4830186-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गैस सिलेंडर फटने से तीन वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, दो अन्य घायल; परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: गैस सिलेंडर फटने से तीन वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, दो अन्य घायल; परिजनों में मातम
Tue, 13 Oct 2026 09:47 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:47 PM IST
सार
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ही गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक 3 वर्षीय मासूम कृति गुप्ता एवं उसके पिता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मां और 1 वर्षीय बालक भी घायल है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इलाजरत लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले में मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर फटने से एक तीन वर्षीय मासूम समेत पिता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता और उनकी लगभग तीन वर्षीय पुत्री कृति कुमारी गुप्ता के रूप में हुई है। इस हादसे में पत्नी समेत परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान संजू देवी एवं उनके एक वर्षीय पुत्र सुमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा
घटना जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ही गांव की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम परिवार की महिलाएं घर में गैस पर खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई और घर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पढे़ं: 'आवासीय विद्यालय में जानवरों जैसा खाना मिल रहा'...थाली लेकर मंत्री जमा खान के आवास पहुंचे छात्र बोले
विज्ञापन
गैस सिलेंडर फटने से लगी आग
वहीं सिलेंडर में आग लगने के पश्चात परिवार की महिलाएं समेत अन्य लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया और एक मासूम समेत परिवार के कुल चार सदस्य आग की चपेट में आ गये। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
मासूम की घटनास्थल पर मौत
इस हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि मासूम बच्ची के पिता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नौहट्टा थाने की पुलिस ने अग्निशमन विभाग एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। पुलिस के अनुसार आग लगने के पीछे प्रथम दृष्टया गैस सिलेंडर फटने की बात सामने आई है और मामले की जांच चल रही है।