{"_id":"6879ec62ddd8a2cc2f0e556e","slug":"after-bomb-threat-delhi-bomb-threat-bangalore-motihari-bihar-pm-modi-live-page-2025-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Bihar: समर्थन-विरोध के संदेशों के बीच पीएम मोदी को लेकर यह क्या लिखा? चेतावनी पर होगी जांच!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Bihar: समर्थन-विरोध के संदेशों के बीच पीएम मोदी को लेकर यह क्या लिखा? चेतावनी पर होगी जांच!
Fri, 18 Jul 2025 12:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मोतिहारी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:30 PM IST
सार
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार और बंगाल के दौरे पर हैं। इस बीच पीएम मोदी के लाइव पेज पर एक यूजर ने धमकी भरे कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
मोतिहारी में रोड शो करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। दौरे के बीच उनके ही पेज पर चल रहे लाइव में एक शख्स ने धमकी भरे कमेंट किए हैं। मोतिहारी में उनकी सभा के लिए जो लिंक जेनरेट किया गया है, उस पर समर्थन-विरोध के संदेशों के बीच एक यूजर ने कई बार ऐसी बातें लिखी हैं, जो जांच का विषय हैं।
विज्ञापन
समर्थन-विरोध के संदेशों के बीच किसने लिखी यह बात?
28.5 मिलियन सब्सक्राइबर वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब पेज पर मोतिहारी के कार्यक्रम का लिंक लाइव होने के बाद एक यूजर आदित्य सिन्हा के नाम से कई बार चेतावनी भरे संदेश दिए गए। ये सभी मैसेज रोमन में लिखे गए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेज पर किए गए धमकी भरे कमेंट
मोतिहारी में पीएम ने किया रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर होने के पहले मोतिहारी पहुंचे। यहां पीएम मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के साथ रोड शो करते हुए सभा के मंच तक पहुंचे। मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ केंद्रीय मंत्रियों की कतार भी मौजूद है। बिहार में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री बंगाल भी जाएंगे।
2014 में हुई थी सुरक्षा चूक
2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री पद पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चेहरे के रूप में नरेंद्र मोदी बिहार आए थे। इस दौरान पटना के गांधी मैदान में बम धमाकों के बीच उन्होंने सभा की थी। उन धमाकों के दोषी पकड़े जा चुके हैं।