फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Action started against 14 jail officers in Bihar

बिहार: 14 जेल अफसरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, सेल में मिले थे सिम कार्ड समेत कई प्रतिबंधित वस्तुएं

Sat, 09 Apr 2022 12:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पटना।
एजेंसी, पटना। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Apr 2022 12:52 AM IST
सार

इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जेल अधिकारियों सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार और विकास चंद्र सिंह को लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान गौरी शंकर की सेवा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
Action started against 14 jail officers in Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हाई सिक्योरिटी बेउर सेंट्रल जेल में बुधवार को छापे के दौरान सिम कार्ड समेत कई प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने के बाद गृह विभाग ने 14 जेल अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, तीन जेल अधिकारियों सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार और विकास चंद्र सिंह को लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है। विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान गौरी शंकर की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन


125 कैदियों को राज्य की दूसरी जेलों में भेजा जाएगा। छापे में मोकामा के विवादित विधायक अनंत सिंह (राजद) की सेल में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं। कुछ साल पहले अनंत के घर से एके-47 रायफल, रॉकेट लांचर, हैंडग्रेनेड और गोला-बारूद पाए जाने पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया था। यहां से मोबाइल फोन, सिम, बैटरी, फोन नंबर लिखा कागज आदि बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए जेल से बाहर आए दो कैदी फरार
इस बीच पटना में पीएमसीएच के टॉप इंचार्ज अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आज 2 कैदी इलाज के लिए जेल से बाहर आए थे। इस दौरान पहले से ही संभवत: उनके परिजनों ने उन्हें भगाने के लिए सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी और सिपाही को धक्का देकर कैदी को अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। मामले में कार्रवाई की जा रही है। घटना में एक गाड़ी और हरियाणा के कुछ कागज भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed