फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young man walking on road killed after being hit by truck, angry people blocked road and set fire

Accident Today: ट्रक की चपेट में आकर पैदल चल रहे युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी

Sun, 25 Jan 2026 10:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 25 Jan 2026 10:03 PM IST
सार

Patna News: बिहटा में ट्रक की चपेट में आकर पैदल यात्री अविनाश कुमार की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम और आगजनी की। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई और ट्रक की तलाश का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Young man walking on road killed after being hit by truck, angry people blocked road and set fire
मृतक अविनाश कुमार (फाइल फोटो) तथा मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विशंभरपुर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

 
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के पतसा गांव निवासी अशोक ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है। अविनाश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

 
घर से बाजार जाते समय हुआ हादसा
मृतक के चाचा संजय कुमार ने बताया कि अविनाश अपने घर से पैदल विशंभरपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- भारी पड़ा भरोसा: दोस्त का अपहरण कर मांगी पांच लाख रुपये फिरौती, मारा-पीटा भी; नौकरी लगवाने के नाम पर बुलाया था

 
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बिहटा-शिवाला मुख्य मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। लोगों ने दोषी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
 
हंगामा बढ़ता देख बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन से युवक की कुचलकर मौत हुई है। फिलहाल लोगों को शांत कराया जा रहा है, शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फरार ट्रक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed