Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A family dispute led to a bloody relationship between brothers; the elder brother shot the younger brother

बिहार: बक्सर में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Tue, 17 Nov 2026 06:37 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 06:37 PM IST
सार

बक्सर के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई अमित शर्मा (33) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी चंदन शर्मा फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
A family dispute led to a bloody relationship between brothers; the elder brother shot the younger brother
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर के डुमरांव अनुमंडल के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई को देशी कट्टे से गोली मार दी। जबड़े के नीचे गोली लगने से 33 वर्षीय अमित शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सगे भाई की हत्या की इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान मणियां गांव निवासी कन्हैया शर्मा के पुत्र अमित शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह अमित शर्मा और उसके बड़े भाई चंदन शर्मा के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान आरोपित चंदन ने देशी कट्टा निकालकर अमित के जबड़े के नीचे गोली मार दी। गोली लगते ही अमित जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बताया जाता है कि दोनों भाई पुणे में साथ रहकर सेंट्रिंग की ठेकेदारी का काम करते थे। रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में साथ काम करने वाले दोनों भाइयों के बीच आखिर ऐसा क्या विवाद हुआ कि मामला हत्या तक पहुंच गया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: प्रदेश में जल्द शुरू होंगी पांच नई चीनी मिलें, सीएम सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ को दिखाई हरी झंडी

हथियार झोपड़ी पर फेंककर फरार हुआ आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित चंदन शर्मा मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टे को झोपड़ी के ऊपर फेंककर भाग निकला। सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन भी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि आपसी और पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। गांव में हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर ऐसा कौन सा विवाद था, जिसने दो सगे भाइयों के रिश्ते को हत्या जैसे खौफनाक अंजाम तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed