फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   63 year old woman Sunila Devi in Bihar gets both Covaxin, Covishield in 5 minutes interval

लापरवाही: बिहार में महिला को पहले कोविशील्ड की वैक्सीन लगी, पांच मिनट बाद ही कोवाक्सिन भी लगा दी

Sat, 19 Jun 2021 08:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Jun 2021 08:50 PM IST
सार

घटना बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन प्रखंड की है जहां 16 जून को सुनीला देवी नाम की एक महिला को 5 मिनट के अंतराल पर कोरोना के दो अलग-अलग टीके लगा दिए गए। इसके बाद महिला ने सरकार से नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
63 year old woman Sunila Devi in Bihar gets both Covaxin, Covishield in 5 minutes interval
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना महामारी को हराने के लिए लगातार टीकाकरण जारी है। अब तक 22 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। लेकिन इस दौरान कई लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे हैं। ताजा वाकया है बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन प्रखंड की जहां एक 63 वर्षीय वृद्ध महिला को 5 मिनट के अंतराल पर कोविड-19 के दोनों वैक्सीन कोविशील्ड और कोवाक्सिन के टीके लगा दिए गए। 

विज्ञापन


63 वर्षीय सुनीला देवी कोविड-19 का टीका लेने के लिए पुनपुन प्रखंड के बेलदारीचक मिडिल स्कूल पर पहुंची थी जहां पर मौजूद नर्स  ने भारी लापरवाही की।  बताया जा रहा है कि इससे टीकाकरण केंद्र के एक कमरे में कोविशील्ड और कोवाक्सिन दोनों का टीका दिया जा रहा था। इसी दौरान सुनीला देवी ने सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाया उसके बाद एक कतार में खड़े होकर सबसे पहले कोविशील्ड टीका ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद नर्स ने अवलोकन के लिए उन्हें पांच मिनट बैठने को कहा। फिर महिला दूसरे कतार में जाकर बैठ गई जिसके बाद दूसरी नर्स ने उसे कोवाक्सिन का टीका लगा दिया। हालांकि महिला ने दावा करते हुए कहा कि उसने इसका विरोध किया था लेकिन नर्स ने फिर भी जबरदस्ती टीका लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीला देवी ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि पहला टीका देने के बाद जब मैं बैठी हुई थी तो दूसरी नर्स फिर से टीका लगाने लगी। मैंने मना किया और कहा कि एक हाथ में मुझे टीका लग चुका है तो उन्होंने कहा कि दूसरा भी उसी हाथ में लगेगा। महिला ने सरकार से दोनों नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


सुनीला देवी के स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से डॉक्टरों की टीम लगातार सुनीला देवी के स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई है।  इस घटना को 3 दिन बाद भी सुनीला देवी के स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर 14 दिन तक कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलता है तो महिला की एंटीबॉडी की जांच की जाएगी और फिर इसपर परीक्षण भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed