फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   45 minors rescued from red light area in Rohtas

Bihar: रेड लाइट एरिया से 45 नाबालिग रेस्क्यू, पांच आरोपी गिरफ्तार; अश्लील कार्यक्रमों का बनती थीं हिस्सा

Thu, 06 Mar 2025 01:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 01:37 PM IST
सार

Bihar: पुलिस ने जिले में नटवार समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की है। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और छापेमारी की गयी। इस दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा। पुलिस रेड की भनक लगते ही नर्तकियों में अफरा-तफरी मच गयी और जिसे जिधर मौका मिला वो भाग निकली।

विज्ञापन
45 minors rescued from red light area in Rohtas
पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के नटवार बाजार स्थित एक रेड लाइट एरिया में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर 45 नाबालिगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें 41 लड़कियां और 4 लड़के शामिल हैं। पुलिस सभी रेस्क्यू किए गए नाबालिगों की उम्र और अन्य विवरणों का सत्यापन कर रही है। इसके साथ ही, पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और उनसे सख्ती से पूछताछ जारी है। छापेमारी के दौरान कई लोगों के भागने की सूचना भी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से लाई जाती थीं लड़कियां
रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नटवार थाना क्षेत्र में अन्य राज्यों से नाबालिग लड़कियों को लाकर डांस और अश्लील कार्यक्रमों में जबरन शामिल किया जाता है। इस आधार पर एनजीओ की मदद से अभियान चलाया गया और 45 नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इनकी उम्र और अन्य विवरणों की जांच जारी है। इस दौरान पांच आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है, जो लड़कियों को जबरन विभिन्न कार्यक्रमों में भेजने का काम करते थे।

विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किए गए नाबालिग
रेस्क्यू किए गए सभी नाबालिगों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। यहां उनकी उम्र और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
रोहतास पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य रेड लाइट इलाकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य राज्यों से लड़कियां लाने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं, जो अब सहमे हुए हैं। एसपी रौशन कुमार ने इन रैकेटों का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed