फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   17-year-old girl burned to death in Patna: Youth accused, Bihar police investigating

Bihar: फोटो वायरल करने की धमकी, फिर सड़क पर पेट्रोल छिड़क जलाया; 100 फीट तक भागी, छह दिन मौत से लड़ी

Fri, 23 Jan 2026 09:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Jan 2026 09:02 PM IST
सार

Patna Crime News in Hindi: आग लगने के बावजूद छात्रा भागी। उसके चीखने-चिल्लाने की आवास सुनकर आसपास लोगों वहां पहुंचे। आग पर किसी तरह काबू पाया और फौरन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, छह तक बाद उसने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
17-year-old girl burned to death in Patna: Youth accused, Bihar police investigating
युवक ने लड़की को जिंदा जलाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग छात्रा को युवक ने कथित तौर पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर सड़क पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा करीब 100 फीट तक जान बचाने के लिए भागी, लेकिन गिर पड़ी। छह दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद पटना के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। लड़की कक्षा 10 की छात्रा थी और गोपालपुर के एक गांव में अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 17 जनवरी को वह दोपहर के समय नानी के घर से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया।

विज्ञापन


फोटो वायरल करने की धमकी, फिर पेट्रोल डालकर जला दिया
लड़की के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक आदित्य कुमार (22) पहले भी छात्रा से जबरन बातचीत करने की कोशिश करता था। घटना के दिन उसने छात्रा को घेर लिया और एक फोटो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। लड़की ने उससे कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो। मैं तुमसे डरने वाले नहीं हूं। आरोपी ने उसे जिंदा जलाने की धमकी दी। इस पर लड़की ने कहा कि अगर हिम्मत है तो जला दो। इतना सुनते हैं सनकी युवक ने लड़की पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। 
विज्ञापन


100 फीट तक भागी, फिर गिर पड़ी
आग लगने के बाद छात्रा खुद को बचाने के लिए लगभग 100 फीट तक भागी। चीखती रही, चिल्लाती रही लेकिन सनकी ने उसकी एक न सुनी। लड़की का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और लड़की को फौरन अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: रेलवे घूसकांड में चीफ इंजीनियर समेत चार से पूछताछ, CBI के रडार पर कई अधिकारी; जानिए क्या है पूरा मामला

पटना में इलाज के दौरान मौत
छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की अहले सुबह उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान घायल अवस्था में छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि युवक ने जबरन उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने इस बयान को मामले का अहम साक्ष्य माना है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed