{"_id":"646244aeef7103ed4e0ec21a","slug":"patna-youth-murdered-in-kankarbagh-area-bike-criminals-shot-him-dead-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna : कंकड़बाग इलाके में युवक का मर्डर, अपराधियों ने दो गोली मारी; हत्या-लूट समेत दो दर्जन केस में आरोपी था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna : कंकड़बाग इलाके में युवक का मर्डर, अपराधियों ने दो गोली मारी; हत्या-लूट समेत दो दर्जन केस में आरोपी था
Mon, 15 May 2023 08:11 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 15 May 2023 08:11 PM IST
सार
अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद कंकड़बाग के पत्रकारनगर थाना इलाके की है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
छानबीन करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में सरेशाम एक युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद कंकड़बाग के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के जोगी राय इलाके की है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
2 दर्जन अधिक मामले दर्ज थे
पत्रकारनगर थानेदार मनोरंजन भारती का कहना है कि मरने वाला की पहचान परसा बाजार इलाके के सोतीपुर गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ भोला राय (35) के रूप में हुई है। छानबीन के दौरान पता चला कि वह कुख्यात था। उसपर दो दर्जन से अधिक हत्या, लूट समेत कई संगीन अपराध के मामले दर्ज थे। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पेट और सीने में दागी गोली
स्थानीय लोगों का कहना है कि भोला राय बाइक से आ रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोलीबारी करने लगे। भोला राय जब तक संभल पाता तब अपराधियों ने उसके सीने और पेट में गोली दाग दी। गोलियां लगते वह जमीन पर गिर गया। इधर, गोलीबारी के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, उससे इलाके में दहशत का माहौल है। भोला राय अपराधिक प्रवृति का था। कई बार वह जेल भेज गया है। प्रतीत होता है कि अपराधियों ने भोला राय को इस इलाके में मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन