Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Today: Kanhaiya Kumar Press Conference; Manoj Jha to Hold RJD Briefing Bihar Politics

पटना में आज: कन्हैया कुमार कौन सा खुलासा करेंगे, मनोज झा किस पर क्या आरोप लगाएंगे, राजधानी में और क्या होगा?

Wed, 18 Nov 2026 10:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Nov 2026 10:21 AM IST
सार

Patna News: पटना में बुधवार को राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की हलचल रहेगी। राजद और कृषि विभाग के कार्यक्रमों पर सबकी नजर रहेगी। कहीं छात्र संगठन के चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता होगी तो कहीं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। जानिए आज पटना में कहां और क्या होगा।

विज्ञापन
Patna Today: Kanhaiya Kumar Press Conference; Manoj Jha to Hold RJD Briefing Bihar Politics
पटना में आज क्या है खास? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बुधवार, 18 नवंबर को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजनीतिक दलों की प्रेसवार्ता से लेकर प्राकृतिक खेती पर संवाद और विचार संगोष्ठी तक, राजधानी में दिनभर अलग-अलग गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इन कार्यक्रमों में कांग्रेस, राजद और बिहार सरकार के मंत्री समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (CEA) की ओर से बुधवार को सदाकत आश्रम में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें NSUI के बिहार से जुड़े संगठनात्मक और चुनावी मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी। प्रेसवार्ता में AICC प्रभारी NSUI कन्हैया कुमार, NSUI के कृष्णा, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्य केके शास्त्री और NSUI आंतरिक चुनाव समन्वयक विवेक गिरी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे निर्धारित है। इस दौरान संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन


मनोज झा करेंगे राजद की प्रेसवार्ता
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में भी बुधवार को महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता होगी। इसमें राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा समेत पार्टी के अन्य नेता पत्रकारों को संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता सुबह 11:05 बजे राजद प्रदेश कार्यालय, वीरचंद पटेल पथ में आयोजित की जाएगी। हालांकि, प्रेसवार्ता के एजेंडे की विस्तृत जानकारी आमंत्रण में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

Bihar: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़; एसपी ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती पर संवाद, पत्रकारों का होगा सम्मान
अक्षय नवमी के अवसर पर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कृषि भवन परिसर, मीठापुर में दोपहर 1:45 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके प्रचार-प्रसार और आम लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर चर्चा होगी। साथ ही प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कौटिल्य नगर में पलायन और रोजगार पर विचार संगोष्ठी
राजधानी के कौटिल्य नगर में बुधवार को विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व मंत्री नवल किशोर शाही मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। संगोष्ठी में पलायन, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा जातियों के बीच टकराव पैदा कर आपसी संघर्ष को बढ़ावा देने की कथित साजिश के विषय पर भी वक्ता अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed