फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Shelter Home: manisha dayal was pride of page three parties

पटना शेल्टर होम: पेज थ्री की पार्टियों की जान थी मनीषा

Mon, 13 Aug 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 13 Aug 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Patna Shelter Home: manisha dayal was pride of page three parties

पटना के राजीव नगर थाना अंतर्गत नेपाली नगर में संचालित आसरा गृह में दो युवतियों की संदिग्ध मौत के बाद शासन और प्रशासन दोनों सकते में हैं। आसरा शेल्टर होम मामले में पुलिस ने सोमवार को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने आसरा शेल्टर होम की संचालिका मनीषा दयाल के अलावा एक अन्य चिरंतन कुमार को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


पहली नजर में ये मामला भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह की तरह संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुट गयी है। जांच एनजीओ के साथ-साथ मनीषा के उस कनेक्शन की भी हो रही है, जिससे वो बहुत कम समय में एक साधारण महिला से हाई प्रोफाइल सोशल वर्कर बन गयी। मनीषा और उसके सहयोगी से लगातार पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि राजनेताओं के साथ उसके अच्छे ताल्लुकात के कारण ही पिछले दो दिन पहले जब उसके शेल्टर होम से चार लड़कियों ने भागने की कोशिश की थी तो मामले को अलग मोड़ देकर एक शख्स को गिरफ्तार करवा दिया गया, लेकिन एनजीओ पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। रविवार को दो युवतियों की मौत के बाद मनीषा दयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Patna Shelter Home: manisha dayal was pride of page three parties

नेताओं के आगे परोसी जाती थी लड़कियां : पप्पू 
आसरा गृह की दो लड़कियों की मौत के मामले मे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने हाजीपुर के एक होटल के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बिना नाम लिये दो टूक कहा कि हाजीपुर के एक होटल में लड़कियों को नेताओं के सामने परोसा जाता है। उस समय लड़कियों को मुंह पर रूमाल बांध दिया जाता है। वे यहीं पर नहीं रुके।

उन्होंने कहा कि होटल के नीचे एसडीओ की गाड़ी लगी रहती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराकर सरकार इस पर अविलंब कार्रवाई करे। उन्होंने मुजफ्फरपुर के सभी होटलों के सीसीटीवी और रजिस्टर की भी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त से जाप पार्टी की ओर से बिहार में पदयात्रा निकाली जायेगी। यह पदयात्रा 12 दिनों तक चलेगी। इसकी शुरुआत मधुबनी से होगी।

पेज थ्री की पार्टियों की जान थी मनीषा
पटना के आसरा शेल्टर होम की संचालिका और कोषाध्यक्ष मनीषा दयाल का सियासी गलियारे ही नहीं प्रशासनिक महकमे में भी अंदर तक पहुंच थी। मनीषा पटना की हाई प्रोफाइल पार्टियों की जान रही है और उन पार्टियों में जानेवाले लोगों के लिए वो एक नामचीन चेहरा है। मनीषा की तसवीरें बिहार की तमाम बड़ं नेताओं के साथ हैं।

मनीषा की तस्वीरें बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, पीएचडी मंत्री विनोद नारायण झा, पूर्व मंत्री श्याम रजक (जेडयू), पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम और राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के साथ तेजी से वायरल हो रही हैं। मनीषा की एक करीबी की मानें तो महज दो साल में वो करोडों की दौलत कमा चुकी है और उसने हाल ही में पटना और गया में दो आलीशान फ्लैट्स भी लिये हैं जिनकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।

Patna Shelter Home: manisha dayal was pride of page three parties

बचाव में एक साथ उतरे सभी दल के नेता
मनीषा की नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुईं तो नेता दल की सीमा से ऊपर उठकर एक दूसरे का बचाव किया। सभी नेताओं ने एक स्वर में कह दिया कि नेताओं के साथ कोई भी तस्वीर ले सकता है। नेताओं की मानें तो वो राज्य और राजधानी के कई कार्यक्रमों में जाते हैं। ऐसे में किस प्रोग्राम में किसने हमारे साथ तस्वीरें लींं, पता नहीं चल पाता है।

रोज रात में आती थीं बड़ी बड़ी गाडियां
स्थानीय महिला लोगों का कहना है कि आसरा होम से रात-दिन चिल्लाने, चींखने, रोने की आवाजें आती थीं। इतना ही नहीं यहां मारपीट होने की भी आवाजें आती थीं। एक महिला की माने तो इस शेल्टर होम के बाहर हर रात लग्जरी गाड़ियां आती थीं। रोज नयी-नयी गाड़ी होती थीं। लड़कियों को गाड़ी में ले जाया जाता था।

शेल्टर होम से लड़कियों के भागने की घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नयी बात नहीं है। कुछ दिन पहले ही चार लड़कियों के भागने की खबर आयी थी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस आयी, मगर हुआ कुछ नहीं। शेल्टर होम से सटे मकान में रहने वाली महिला ने बताया कि एक रात चार लड़कियां भाग कर उसके घर आ गयी थी।

वो लड़कियां रोने-गिरगिराने लगी। लड़कियों ने बोला कि शेल्टर होम में उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं होता है। महिला ने बताया कि उस दिन भी पुलिस को बुलाया गया। पुलिस आई और पूछताछ करके चली गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed