फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna serial blasts mastermind's uncle is jdu leader

पटना ब्लास्ट: मास्टरमाइंड तहसीन के चाचा जदयू नेता

Thu, 31 Oct 2013 01:32 AM IST
अमर उजाला/समस्तीपुर
अमर उजाला/समस्तीपुर Updated Thu, 31 Oct 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
patna serial blasts mastermind's uncle is jdu leader

देश को लगातार धमाकों से दहला रहे आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का नया चेहरा बनकर उभरे तहसीन अख्तर उर्फ मोनू के चाचा तकी अख्तर जदयू के नेता हैं।

विज्ञापन


हालांकि तकी ने पटना सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड तहसीन से अब अपना कोई संबंध होने से इंकार किया है।

जदयू के समस्तीपुर जिला महासचिव तकी ने कहा कि जनवरी, 2011 में मनियारी गांव स्थित हमारी पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो गया था। तब से हमारा तहसीन के परिवार से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारा तहसीन या उसके परिवार से अब कोई लेना देना नहीं है। तहसीन को उसके किए की कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।' तकी ने कहा कि वह तहसीन के परिवार से संबंध तोड़ने की बात कल्याणपुर थाने में दर्ज एफआईआर में भी कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यासीन भटकल के बाद तहसीन को आईएम में नंबर दो पर माना जाता है। जांच में सामने आ रहा है कि पटना में हुए धमाकों की पूरी साजिश भी तहसीन ने ही रची।

तहसीन के दादा मोहम्मद जहरुल हक पुलिस इंस्पेक्टर रहे थे, जबकि उसके पिता वसीम अख्तर किसान हैं। तहसीन तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। दोनों छोटे भाई स्कूल में पढ़ रहे हैं।

तहसीन ने हाईस्कूल मनियारी स्थित स्कूल से किया और फिर इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए दरभंगा चला गया। जहां उसकी मुलाकात भटकल से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed