{"_id":"64230450069f5661d30da982","slug":"patna-secunderabad-hyderabad-patna-summer-special-train-will-run-via-gaya-koderma-bokaro-ranchi-and-bilaspur-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया-कोडरमा-बोकारो-रांची-बिलासपुर के रास्ते चलेगी पटना-सिकंदराबाद\/हैदराबाद-पटना समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया-कोडरमा-बोकारो-रांची-बिलासपुर के रास्ते चलेगी पटना-सिकंदराबाद/हैदराबाद-पटना समर स्पेशल ट्रेन
Tue, 28 Mar 2023 08:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Mar 2023 08:44 PM IST
सार
गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर सुविधा के लिए गया-कोडरमा-बोकारो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर के रास्ते पटना और सिकंदराबाद/हैदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के हाजीपुर से रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होने वाली है। इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गया-कोडरमा-बोकारो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर के रास्ते पटना और सिकंदराबाद/हैदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का चलाएगा।
विज्ञापन
गया-कोडरमा-रांची-रायपुर-नागपुर के रास्ते चलाई जाएंगी ये स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन- तीन अप्रैल से 28 जून 2023 तक सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना और सिकंदराबाद के बीच गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल कुल 26 फेरों के साथ चलाई जाएगी। यह स्पेशल पटना जंक्शन से 15.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में यह स्पेशल 13 फेरों में हैदराबाद से और 13 फेरों में सिकंदराबाद से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
1. गाड़ी संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन- वापसी में गाड़ी संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल पांच अप्रैल से 28 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को हैदराबाद से 22.50 बजे खुलकर शुक्रवार को 11.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
2.गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन- इसी तरह गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल सात अप्रैल से 30 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को सिकंदराबाद से 21.00 बजे खुलकर रविवार को 09.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।