फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Road Accident: High speed vehicle crushed retired constable, police searching in CCTV

Patna : रिटायर्ड सिपाही को कुचलती भाग गई गाड़ी, नौबतपुर पुलिस जानलेवा वाहन को CCTV फुटेज में ढूंढ़ रही

Thu, 30 Mar 2023 01:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 30 Mar 2023 01:22 PM IST
सार

पटना के नौबतपुर में गुरुवार को मोटरसाइकिल से जा रहे बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त सिपाही को एक अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। हादसे में सेवानिवृत्त सिपाही की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

विज्ञापन
Patna Road Accident: High speed vehicle crushed retired constable, police searching in CCTV
सेवानिवृत सिपाही की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के नौबतपुर में गुरुवार को सड़क हादसे में सेवानिवृत सिपाही की मौत हो गई। वह बाइक से पशु चारा लाने बाजार जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद से वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन


पशु का चारा लाने जा रहे थे
पुलिस के अनुसार, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मनेर निवासी रमेश कुमार सिंह (66 वर्ष )अपनी मोटरसाइकिल से सिंगरौली गांव पशु का चारा लाने जा रहे थे। इसी क्रम में जैसे ही सिंगरौली मुख्य मार्ग पर पहुंचे विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने उन्हें कुचल डाला।
विज्ञापन


स्थानीय लोग कर रहे हैं मुआवजे की मांग
इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंगरौली हाईवे पर लगातार सड़क हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को हादसों के रोकथाम के लिए जरूरी जरूर उठाना चाहिए। स्थानीय लोगों मृत रमेश कुमार के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही वाहन चालक पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। मामले में नौबतपुर थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि अज्ञात वाहन की खोजबीन के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि हादसे में कमी आए इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जगह-जगह वाहन जांच अभियान चलाए जाएंगे। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed