पटना में पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजधानी पटना में हॉस्टल की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। छात्र यूनिवर्सिटी में हॉस्टल बनाने की मांग कर रहे थे।
जब छात्र प्रदर्शन करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन जब छात्र नहीं रुके तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ा और दौड़ा-दौड़ा कर उनपर लाठीचार्ज किया।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं किया गया है। लेकिन तस्वीरों में पुलिस छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है।
कई छात्र घायल
जानकारी के अनुसार छात्रों ने सुबह साढ़े 11 बजे प्रदर्शन शुरू किया और विधानसभा घेरने के विचार से आगे बढ़े।
जैसे ही छात्र डाकबंगला चौराहा पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। छात्र नहीं माने। इस पर पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई छात्र घायल हुए हैं।