फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna: IPS Rajeev Mishra became Senior SP of Patna, Manavjit Singh Dhillon in command of EOU

Patna: IPS राजीव मिश्रा बने पटना के सीनियर एसपी, मानवजीत सिंह ढिल्लों को आर्थिक अपराध इकाई की कमान

Fri, 03 Mar 2023 09:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 Mar 2023 09:37 PM IST
सार

पटना के एसएसपी की कमान आईपीएस राजीव मिश्रा को सौंप दी गई है। वहीं पटना एसएसपी रहे मानव जीत सिंह ढिल्लों को आर्थिक अपराध इकाई का डीआईजी बनाया गया है।

विज्ञापन
Patna: IPS Rajeev Mishra became Senior SP of Patna, Manavjit Singh Dhillon in command of EOU
IPS राजीव मिश्रा बने पटना के सीनियर एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के एसएसपी की कमान आईपीएस राजीव मिश्रा को सौंप दी गई है। वहीं पटना एसएसपी रहे मानव जीत सिंह ढिल्लों को आर्थिक अपराध इकाई का डीआईजी बनाया गया है। साथ ही मद्य निषेध विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने शुक्रवार शाम को अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पहले से पटना का है उन्हें अनुभव 
दरअसल राजीव मिश्रा को पटना का काफी अनुभव रहा है। इससे पहले भी वह पटना की कमान संभाल चुके हैं। दिसंबर 2014 में बिहार सरकार ने इन्हें पटना सिटी वेस्ट का एसपी नियुक्त किया था। इसके बाद राजीव मिश्रा पटना में ही 2 बार ट्रैफिक एसपी रहे। अप्रैल 2018 में बिहार सरकार ने इन्हें गया एसएसपी बनाया था। इसके बाद आईपीएस राजीव मिश्रा अक्टूबर 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में चले गए।
विज्ञापन


तेजतर्रार आईपीएस के रूप में है उनकी पहचान 
करीब 3 साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बिताने के बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में वह बिहार लौटे। इसके बाद से पोस्टिंग के इंतजार में थे। पुलिस मुख्यालय भी पटना पटना में विधि व्यवस्था बनाए रखने और क्राइम कंट्रोल के लिए एक तेजतर्रार आईपीएस की तलाश कर रही थी। राजीव मिश्रा पटना एसएसपी के लिए बेहतर विकल्प नजर आए। इसके बाद मुख्यालय ने उन्हें पटना की कमान सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवजीत सिंह ढिल्लों बने ईओयू के डीआईजी 
गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक पटना के एसएसपी रह चुके मानव जीत सिंह ढिल्लों अब आर्थिक अपराध इकाई की कमान संभालेंगे। मुख्यालय ने उन्हें मध्य निषेध विभाग का अलग से प्रभार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed