फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna HC seeks dismissal of 3 judges for ‘undesirable activities’

'आपत्तिजन व्यवहार' के कारण 3 जज बरखास्त

Wed, 12 Feb 2014 03:42 PM IST
Updated Wed, 12 Feb 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Patna HC seeks dismissal of 3 judges for ‘undesirable activities’

बिहार में भ्रष्ट आचरण के आरोप में तीन जजों को बरखास्त कर दिया गया है। कैबिनेट ने मंगलवार को बरखास्तगी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


तीनों जजों पर कथित रूप से नेपाल में रंगरेलिया मनाने का आरोप था। हाइकोर्ट ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

कैबिनेट ने बिहारशरीफ ग्रामीण कार्य प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता विजय कुमार को भी बरखास्त करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर परिवार न्यायालय के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश हरि निवास गुप्ता, अररिया के तत्कालीन तदर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व आरा के वर्तमान एडीजे जितेंद्र नाथ सिंह और अररिया के ही तत्कालीन अवर न्यायाधीश व नवादा के वर्तमान अवर न्यायाधीश कोमल राम को बरखास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्या था मामला

Patna HC seeks dismissal of 3 judges for ‘undesirable activities’

पटना हाइकोर्ट के पूर्ण पीठ ने आठ फरवरी को अपने फैसले में तीनों जजों को चरित्रहीनता का दोषी मानते हुए बरखास्त करने का फैसला किया है।  

घटना 26 जनवरी, 2013 की है। तीन जज जितेंद्र नाथ सिंह, कोमल राम और हरि निवास गुप्ता नेपाल के विराटनगर स्थित पार्क के मैट्रो गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में ठहरे थे।

देर रात जब नेपाल प्रहरी (पुलिस) ने छापा मारा, तो कमरे से नेपाली युवतियां बरामद हुईं। तीनों को पकड़ा गया, लेकिन उन्होंने न्यायाधीश के रूप में परिचय दिया, तो उन्हें भारतीय सीमा में लाकर छोड़ दिया गया।

बार काउंसिल ने भी की थी शिकायत

Patna HC seeks dismissal of 3 judges for ‘undesirable activities’
विराटनगर से प्रकाशित नेपाली भाषा के अखबार के 29 जनवरी, 2013 के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इस मामले की जांच पूर्णिया के जिला जज ने की और अपनी सिफारिश पटना हाइकोर्ट को भेजी थी।

बिहार राज्य बार काउंसिल की ओर से घटना के एक सप्ताह के बाद मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख कर इस घटना की जानकारी दी गयी थी।

हालांकि, जांच के दौरान पता चला कि मैट्रो गेस्ट हाउस के रजिस्टर के पन्ने को भी फाड़ दिया गया था, जिसमें इन तीनों की इंट्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed