फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna gopal khemka murder dgp vinay kumar stf investigation statement

Bihar News: 'जांच में लगी एसटीएफ, जल्द होगा खुलासा', गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले डीजीपी विनय कुमार

Sat, 05 Jul 2025 03:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 03:24 PM IST
सार

पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद मामला गरमा गया है। पुलिस ने SIT का गठन कर जांच शुरू कर दी है। DGP ने मामले के जल्द खुलासे का भरोसा जताया है। 
 

विज्ञापन
patna gopal khemka murder dgp vinay kumar stf investigation statement
बिहार डीजीपी विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या को लेकर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने घटना को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को जांच में लगाया गया है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। DGP विनय कुमार ने कहा, "यह एक अत्यंत दुखद घटना है। पूरे मामले की गहन जांच के लिए STF की टीम तैनात कर दी गई है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।"
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2018 में गोपाल खेमका के पुत्र गुंजन खेमका की भी वैशाली जिले के हाजीपुर इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक साल के भीतर चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। वर्तमान मामले को लेकर DGP ने कहा कि हत्या के पीछे की संभावित वजहों की जांच की जा रही है, जिसमें आपसी रंजिश, जमीन विवाद और व्यावसायिक कारण शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है। SIT गठित की गई है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार हर एंगल से इस केस की जांच करा रही है और जल्द कार्रवाई होगी।"


ये भी पढ़ें: वजीरगंज के दखिनगांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो घरों से 54 लाख की चोरी

राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं हैं कि शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना कैसे व्यक्त करूं। यह अत्यंत दुखद घटना है। मुझे उम्मीद है कि कानून के तहत कठोर कार्रवाई होगी ताकि आगे कोई इस प्रकार का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed