फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Gears Up for ‘Viksit Bharat’ Event: Seva Jyoti Yatra to Pass Through Gandhi Maidan and R Block

बिहार: पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या मैसेज देंगे नितिन नवीन?; PM करेंगे संबोधित

Tue, 06 Oct 2026 02:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 06 Oct 2026 02:20 PM IST
सार

पटना में सात अक्तूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन होगा। मिलर हाई स्कूल मैदान में होने वाले कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Patna Gears Up for ‘Viksit Bharat’ Event: Seva Jyoti Yatra to Pass Through Gandhi Maidan and R Block
पीएम मोदी और नितिन नवीन (फाइल फोटो) - फोटो : IANS

विस्तार

पटना में सात अक्तूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। संकल्प सभा सुबह 9:30 बजे मिलर हाई स्कूल मैदान में होगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके बाद वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
भाजपा की प्रदेश महासचिव और पटना कार्यक्रम की संयोजक प्रीति शेखर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सरकार के अन्य मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान में तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होने वाला संकल्प है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन


संकल्प सभा के बाद निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा
प्रीति शेखर के अनुसार संकल्प सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि मीठापुर ब्रिज का नामकरण सेवा ज्योति चौक किया गया है। यात्रा सेवा ज्योति चौक से शुरू होकर तारामंडल, हड़ताली मोड़, गांधी मैदान, इस्कॉन टेंपल और आर ब्लॉक होते हुए आगे जाएगी। यात्रा के जरिए सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: RLM में फिर खींचतान! सारण शिक्षक सीट पर तीन विधायक निर्दलीय के साथ, उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन किसे?

‘नागरिकों की भागीदारी जरूरी’
प्रीति शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed