फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cutting cake with liquor smuggler proves costly in Motihari Station House Officer and Sub-Inspector suspended

बिहार: मोतिहारी में शराब तस्कर संग केक काटना पड़ा भारी, थानाध्यक्ष और दरोगा निलंबित; फोटो हुई थी वायरल

Tue, 06 Oct 2026 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Oct 2026 03:53 PM IST
सार

मोतिहारी के पिपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दरोगा बिपिन सिंह को शराब तस्करी के आरोपी बिट्टू कुमार की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने और केक काटने की तस्वीर वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Cutting cake with liquor smuggler proves costly in Motihari Station House Officer and Sub-Inspector suspended
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब तस्करी के आरोपी के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने की तस्वीर वायरल होने के बाद पिपरा थाने के थानाध्यक्ष और एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दरोगा बिपिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में दोनों पुलिस अधिकारी शराब तस्करी के आरोपी युवक के साथ केक काटते और उसे खिलाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वायरल तस्वीर 15 अगस्त 2025 को आयोजित जन्मदिन समारोह की है। तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुई, जिसके बाद पुलिस महकमे में मामला चर्चा में आ गया। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए। जांच में दोनों अधिकारियों का आचरण विभागीय अनुशासन के विपरीत पाए जाने के बाद मंगलवार को निलंबन की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

सिपाही के आग्रह पर जन्मदिन समारोह में पहुंचे थे अधिकारी
विभागीय जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार ने 4 अगस्त 2025 को पिपरा थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यभार संभाला था। बाद में उनके कार्य को देखते हुए उन्हें अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बताया गया कि पिपरा थाने में तैनात एक सिपाही के आग्रह पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दरोगा बिपिन सिंह महारानी गांव निवासी बिट्टू कुमार की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

कार्यक्रम के दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों की बिट्टू के साथ तस्वीरें ली गई थीं। उस समय तस्वीर सार्वजनिक नहीं हुई थी, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों के आचरण पर सवाल उठने लगे। वर्दी में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के साथ केक काटते और उसे खिलाते हुए पुलिस अधिकारियों की तस्वीर सामने आने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया।

शराब तस्करी के दो मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जन्मदिन समारोह आयोजित करने वाला बिट्टू कुमार पिपरा थाना क्षेत्र के महारानी गांव निवासी दिनेश कुमार मिश्रा का पुत्र है। उसके खिलाफ शराब तस्करी से जुड़े दो मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें पिपरा थाना कांड संख्या 304/24 और गोपालगंज उत्पाद थाना कांड संख्या 167/20 शामिल हैं। दोनों मामले उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं।

आपराधिक मामलों में दर्ज व्यक्ति के साथ पुलिस अधिकारियों की इस तरह की नजदीकी तस्वीर सामने आने के बाद मामला महज व्यक्तिगत मुलाकात तक सीमित नहीं रहा। पुलिस विभाग ने इसे अनुशासन से जुड़ा गंभीर विषय माना। अधिकारियों को शराब तस्करों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए जाते हैं।

एसपी ने कहा- पुलिस की छवि पर पड़ता है असर
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के साथ पुलिस अधिकारियों का सार्वजनिक रूप से इस तरह घुलना-मिलना उचित नहीं है। इस तरह का आचरण शराब तस्करों का मनोबल बढ़ा सकता है और आम लोगों के बीच पुलिस प्रशासन को लेकर गलत संदेश जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से पुलिस विभाग की छवि, गरिमा और अनुशासन प्रभावित होता है। इसी आधार पर जांच के बाद पिपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दरोगा बिपिन सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed