{"_id":"70d382f834662e9f9f92ba13653253a3","slug":"patna-double-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर में RJD की महिला नेता का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर में RJD की महिला नेता का हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 25 Jul 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वस्त्र कर पिटाई से चर्चा में आई राजद नेत्री संगीता देवी उर्फ धोबी वाली ने चुन्नू और राकेश की हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 16 जुलाई को जहानाबाद के सदर थाना अंतर्गत निजामदीपुर गांव में लोगों की पिटाई से बुरी तरह घायल व पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती संगीता देवी बीते सोमवार की सुबह से गायब थी।
विज्ञापन
बुधवार को उनकी पुन: हुई गिरफ्तारी के बाद इस दोहरे हत्याकांड का राज खुल गया। संगीता ने पुलिस को बताया की चुन्नू और राकेश की हत्या उसके घर में किए जाने और बाद में दोनों लाशों को लाल रंग की एक बोलेरो से लाखपुर के रास्ते पटना के सिगोड़ी थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
दोनों युवकों की हत्या में उसके साथ नदौना गांव निवासी मुन्ना शर्मा, उसकी एक ममेरी बहन, चांदनी नामक एक युवती के अलावा पांच अन्य लोग शामिल थे।
जहानाबाद के एसपी आदित्य कुमार ने बृहस्पतिवार को जहानाबाद स्थित अपने कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया की हत्या में शामिल पांच अन्य युवकों के नाम का पता चल गया है, पर सुरक्षा कारणों से हत्या में शामिल इन अपराधियों नाम सार्वजनिक नहीं किये जा सकते।
जहानाबाद पुलिस ने संगीता सिंह की 16 वर्षीय बेटी कोमल को इन सारे मामले में कहीं संलिप्त न पाते हुए उसे क्लीन चिट दे दी है।
गौरतलब है कि 16 जुलाई की देर रात संगीता देवी और नदौना गांव निवासी उसके एक युवा पुरुष मित्र मुन्ना सिंह को निर्वस्त्र कर पुलिस के सामने ही निजामदीपुर गांव में पीटा गया था।
इन दोनों पर जमीन खरीदने के नाम पर 15 लाख की नकदी लेकर संगीता सिंह के निजामदीपुर स्थित आवास पर गए चुन्नू शर्मा (अलीपुर) एवं राकेश कुमार (दरियापुर) की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप था।