{"_id":"6410445a8a3b30ee7d03cd69","slug":"pappu-yadav-says-that-government-agencies-are-being-misused-by-targeting-lalu-yadav-by-ed-cbi-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED-CBI Action On Lalu Family: पप्पू यादव बोले- लालू यादव को टारगेट करके सरकारी एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED-CBI Action On Lalu Family: पप्पू यादव बोले- लालू यादव को टारगेट करके सरकारी एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
Tue, 14 Mar 2023 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 14 Mar 2023 03:24 PM IST
सार
लालू परिवार पर ईडी-सीबीआई की कार्रवाई पर पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा की मानसिकता सिर्फ इतनी है कि लालू यादव को परेशान करने के बाद तेजस्वी और नीतीश का गठबंधन खत्म हो जाएगा। इसके बाद नीतीश एक बार फिर भाजपा के साथ चुनावी दंगल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
pappu yadav
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने मंगलवार को ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज लालू यादव को टारगेट करके सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि भाजपा के किसी मंत्री या नेता के मामले में सीबीआई-ईडी चुप हैं। पप्पू यादव ने कहा कि देखा जाए तो श्रीजन घोटाले में सुशील मोदी सीधे-सीधे संलिप्त थे। लेकिन सीबीआई और ईडी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
'भाजपा राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर कर रही कार्रवाई'
इस दौरान उन्होंने बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ रुपये के साथ गिरिराज सिंह पकड़े गए थे। लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह सिर्फ राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर भाजपा की सरकार की ओर से लालू यादव के परिवार को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
'तेजस्वी और नीतीश का गठबंधन खत्म करने की है मानसिकता'
पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा की मानसिकता सिर्फ इतनी है कि लालू यादव को परेशान करने के बाद तेजस्वी और नीतीश का गठबंधन खत्म हो जाएगा। इसके बाद नीतीश एक बार फिर भाजपा के साथ चुनावी दंगल में शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सारी बातों को जानते हुए भी नीतीश कुमार आज चुप हैं।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने तमिलनाडु में बिहार मूल के लोगों की पिटाई किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आग सिर्फ मनीष कश्यप के द्वारा फैलाई गई थी और मनीष कश्यप को इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए।
दरअसल, पप्पू यादव बीती रात बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्होंने रेप पीड़िता नाबालिग बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात की। गौरतलब है कि पिछले दिनों आठ मार्च यानी होली के दिन साहेबपुर कमाल थाना के पंचवीर में एक व्यक्ति ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया था।
'मिडिल क्लास के लोगों की यहां कोई इज्जत नहीं'
पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज यहां महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। महिलाओं को सिर्फ उपभोग की वस्तु समझा जाता है। बिहार में सिर्फ नेता, दलाल, माफिया और जज को जीने का हक है। मिडिल क्लास के लोगों की यहां कोई इज्जत नहीं है।