पप्पू ने मारी पलटी, फेसबुक के जरिये मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों के खिलाफ की गई गलत बयानी और अभद्र भाषा के लिए माफी मांगी है। पप्पू यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपनी भूल स्वीकार की है।
पप्पू ने फेसबुक पर लिखा 'भूल को स्वीकारा जाना चाहिए । वैसे भी जाने-अनजाने में की गई गलतियां ज्ञात होने पर मुझे कचोटती है। स्वीकारोक्ति तक मन को शांत नहीं मिलती । चुनाव प्रचार के दरम्यान दावे-प्रतिदावे किये जाते हैं । यह सच है कि मैंने चुनाव में लालू प्रसाद जी के दोनों पुत्रों के हार की बातें कही थीं। नहीं हारने की स्थिति में हमने राजनीतिक संन्यास तक की बातें कह दी थी। निश्चित तौर पर मेरा यह दावा अमर्यादित था। किसी भी राजनेता पुत्र के संबंध में ऐसी बातें मुझे नहीं करनी चाहिए थी। अपने अमर्यादित दावे को लेकर मैं आहत हूं और आप सबों से खेद व्यक्त करना आवश्यक है ।
'नीतीश के सामाजिक राजनीतिक आधार को नहीं पढ़ पाए'
पप्पू यादव ने लिखा कि चुनाव के दरम्यान नीतीश कुमार जी के सामाजिक-राजनीतिक आधार को भी हम सभी ठीक से नहीं पढ़ पाये । सोच के स्तर से वास्तविक आधार बहुत अधिक था। परिणाम,महागठबंधन की भारी जीत है। यह बात नतीजों से अब प्रमाणित है कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार जी ने एक-दूसरे के उम्मीदवारों को अपने आधार वोट का सफल स्थानांतरण कराया है।
बिहार विधान सभा के चुनाव के नतीजे की प्रत्येक स्तर पर हम सूक्ष्म विवेचना कर रहे हैं। आगे,आप सबों से भी मुखातिब होंगे। विश्वास रखें,परिस्थितियां कैसी भी हों,हम आपके साथ सुख-दुख में सदैव बने रहेंगे । मेरे लिए वोट के रिश्ते से अधिक महत्वपूर्ण मानवता का संबंध है, जिसे हर कीमत पर हम जिंदा रखते हैं।