फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Panchayat Samiti member's brother-in-law died due to electrocution during flag hoisting in Bettiah; 3 critical

Bihar: झंडोत्तोलन के वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पंचायत समिति सदस्य के देवर की मौत; तीन की हालत नाजुक

Tue, 15 Aug 2023 08:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Aug 2023 08:52 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक अप्रिय घटना हो गई। जहां झंडोत्तोलन के दौरान बिजली का करंट लगने से एक पंचायत समिति सदस्य के देवर की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Panchayat Samiti member's brother-in-law died due to electrocution during flag hoisting in Bettiah; 3 critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में झंडोत्तोलन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक पंचायत समिति सदस्य के देवर की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिनवालिया पंचायत के बिनवलिया गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार के दिन स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन के दौरान तिरंगा झंडा लगा लोहे का पाइप हाईटेंशन तार से सट गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व्यक्ति की पहचान बेतिया के नरकटियागंज के बिनवलिया निवासी मुमताज अंसारी 48 के रूप में हुई है। जबकि घायलों में बिनवलिया गांव के ही जमील अंसारी, मीर अली अंसारी और मोकिम अंसारी शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिनवलिया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सजबून निशा के पति मोजम्मिल अंसारी अपने दरवाजे पर बड़े हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन की तैयारी कर रहे थे। झंडोत्तोलन जैसे ही करने गए कि झंडा लगे पाइप में बिजली का करंट आ गई। वहीं, करंट की चपेट में आने से मोजम्मिल के भाई मुमताज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, इस बावत नरकटियागंज एसडीपीओ से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उनका फोन नहीं उठा, जिस कारण कोई प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed