फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pahalgam Terror Attack: Bihar police detained three youths, appearance of two matched sketch of terrorists

Pahalgam Terror Attack: पटना पुलिस ने अचानक तीन युवकों को उठाया, आतंकियों के स्केच से मिल रहा था दो का हुलिया

Sat, 26 Apr 2025 03:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Apr 2025 03:25 PM IST
सार

बिहार समेत पूरे देश में आतंकी और उनके मदद करने वालों की तलाश चल रही है। पटना समेत कई इलाकों में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इसी बीच बिहार पुलिस को खुफिया एजेंसियों ने कुछ ऐसा इनपुट दिया जो चौकाने वाला था। 

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack: Bihar police detained three youths,  appearance of two matched sketch of terrorists
पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी - फोटो : एजेंसियों ने जारी किया

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले करने वाले तीन आतंकवादियों का स्केच जारी किया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से दो का हुलिया बिहार की राजधानी में घूम रहे दो युवकों से मिला है। खुफिया एजेंसियों से यह जानकारी पटना पुलिस को दी। इसके बाद पटना पुलिस की एक्टिव हुई और इनकी तलाश में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कुल तीन युवकों को फ्रेजर रोड इलाके से हिरासत में लिया। पूछताछ चला कि तीन दरभंगा के हैं और यहां पर कारोबार करते हें। पुलिस ने तीनों के बारे में दरभंगा पुलिस से जानकारी ली। खुफिया एजेंसियों को भी सारी जानकारी दी। इसके बाद तीनों को पीआर बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिा। 

विज्ञापन


करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने खोज निकाला
पुलिस की जांच में पता चला कि तीन में से दो युवक पटना में डाकबंगला इलाके में सड़क पर खड़े होकर तस्वीरें खींच रहे थे। इसी दौरान खुफिया एजेंसियों ने पटना पुलिस की जानकारी दी। पुलिस यहां फौरन पहुंच गई लेकिन दोनों युवक यहां नहीं मिले। इसके बाद सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर दोनों की खोजबीन शुरू की। करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने दोनों को फ्रेजर रोड के एक अपार्टमेंट से खोज निकाला। इनके साथ एक अन्य युवक भी था। वहीं तस्वीर खींचने के बाद युवकों ने कहा कि पहली बार पटना आए थे। दोस्त को फोटो भेजने के लिए सेल्फी ले रहे थे। 
विज्ञापन

Pahalgam Attack: गोलियों की तड़तड़ाहट और चीखें... पहलगाम हमले का एक और नया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादियों की तलाश में जुटी
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादियों की तलाश में जुटी है। हेलीकॉप्टर, ड्रोन से आतंकियों की तलाश की जा रही है। जांच में चार आतंकियों के बारे में जानकारियां सामने आई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने हमला करने वाले तीन आतंकियों के स्केच भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed