फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pahalgam Terror Attack Bhojpur SP on Pakistan Two Citizens No Need to Deport Know Reason Behind

India Pakistan : 'इन दो पाकिस्तानी नागरिकों को नहीं छोड़ना होगा भारत'- भोजपुर एसपी ने क्यों कही यह बात

Sat, 26 Apr 2025 08:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 26 Apr 2025 08:48 PM IST
सार

Bihar : पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश जारी किये हैं, लेकिन पीएम का आदेश इस जिले की दो महिलाओं पर लागू नहीं होगा। इस बात का दावा जिले के एसपी ने की है। साथ ही उन्होंने वजह भी बताई है।  

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Bhojpur SP on Pakistan Two Citizens No Need to Deport Know Reason Behind
इन पाकिस्तानियों के लिए एसपी का दावा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को यहां से जाने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश जारी होते ही पाकिस्तान से आये उन सभी लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी गई है। भारत में लम्बे समय से रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को पाकिस्तान भेजने का दवाब बनाया जा रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश का भोजपुर की दो महिलाओं पर कोई असर नहीं होगा। इस बात की जानकारी भोजपुर के एसपी ने दी है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Pahalgam Terror Attack: पटना पुलिस ने अचानक तीन युवकों को उठाया, आतंकियों के स्केच से मिल रहा था दो का हुलिया
विज्ञापन


आसरी बेगम का 2032 और आसमां का 2027 तक है वीजा 
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राज ने बताया कि कोईलवर निवासी वसीर अहमद के पुत्र आमिर ने पाकिस्तान के कराची निवासी आंसमा से अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान के कराची में निकाह किया था। वह 22 जुलाई 2019 को 60 दिनों के वीजा पर भोजपुर के कोईलवर में पति के साथ पहुंचीं, जिसके बाद सितंबर-2019 को पाकिस्तान चली गईं। 2020 में 45 दिनों के वीजा पर फिर भारत आईं। इसके बाद आसमां नौरी वीजा पर 16 सितंबर 2022 को पाकिस्तान गईं और पांच दिसंबर 2022 को पाकिस्तान से भारत आईं। इसके बाद से वह यहीं हैं। आसरी बेगम का वर्ष 2032 तथा और आसमां का वर्ष 2027 तक का वीजा है। वहीं दूसरी ओर, शाहपुर में रह रहीं पाकिस्तानी नागरिक आसरी बेगम शाहपुर प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन कनैला गांव निवासी आलमगीर कुरैशी की पत्नी हैं और करीब 30 वर्षों से वीजा बढ़ा-बढ़ा कर यहां रह रहीं हैं। आसरी बेगम की कुल पांच संतान हैं, जिसमें चार लड़की और एक लड़का है। दो बेटियों का निकाह भी भारत में ही हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से भारत में आकर रहने की यह कहानी 
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राज ने बताया कि दोनों के निकाह की दिलचस्प कहानी है। वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय रानीसागर एवं कनैला से कुछ परिवार पाकिस्तान चले गए थे। उनमें से कुछ परिवार 1995 के आसपास एक शादी में शामिल होने के लिए यहां पर आए थे। सभी लोग दो महीने के वीजा पर पाकिस्तान आए हुए थें। इसी दो महीने के वीजा के दौरान ही आसरी बेगम एवं आलमगीर कुरैशी का निकाह हो गया था। तब से लेकर आज तक कई बार आसरी बेगम एवं उनके पति द्वारा गृह मंत्रालय में अपनी नागरिकता को लेकर आवेदन दिया जाता रहा है, लेकिन नागरिकता नहीं मिली, लेकिन वीजा की अवधि बढ़ती चली गई।

यह खबर भी पढ़िए -India Pakistan: सीमा हैदर के शौहर को आफताब से लेनी चाहिए सीख, निकाह के 14 साल बोले- भारत के आगे बीवी कुर्बान

पुलिस अधीक्षक ने बताया इस वजह से महिलाएं नहीं जाएगी पाकिस्तानी 
 इस मामले में भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि इन दोनों पाकिस्तानी महिलाओं के पास लंबे अवधि तक का वीजा है। इसलिए वह यहां रह सकती हैं। ऐसे में भारत सरकार के द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के सारे वीजा को रद्द कर तीन दिनों में भारत खाली करने का आदेश दिया गया था। लेकिन भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के ने कहा कि ये दोनों पाकिस्तानी महिलाएं यहां रह सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed