फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PACS president mo mustaq died of heart attack while casting his vote in Cooperative Bank elections in Munger

Bihar: मुंगेर में एक पैक्स अध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत, को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव में वोट डालने गए थे

Wed, 12 Apr 2023 02:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Apr 2023 02:28 PM IST
सार

मुंगेर में बुधवार को जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव में वोट डालने पहुंचे अड़सार पैक्स अध्यक्ष की अचानक हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया।

विज्ञापन
PACS president mo mustaq died of heart attack while casting his vote in Cooperative Bank elections in Munger
heart attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर में बुधवार को एक पैक्स अध्यक्ष की अचानक हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। वह जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सोसाइटी निदेशक मंडल के चुनाव में जमुई से वोट डालने मुंगेर पहुंचे थे। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया। जिसने भी घटना के बारे में सुना वह चकित रह गए और कहा कि होनी को कौन टाल सकता है। मृतक की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के अड़सार निवासी मो. मुस्ताक (70) के रूप में हुई है। मुस्ताक वर्तमान में अड़सार पैक्स अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन



मृतक मो. मुस्ताक का फाइल फोटो

मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सोसाइटी निदेशक मंडल के चुनाव बुधवार को मुंगेर जिला परिषद स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय में हो रहा है। इसमें मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा के पैक्स अध्यक्ष तथा व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा वोटिंग से निदेशक मंडल का चुनाव होना है। इसी को लेकर मंगलवार को अड़सार पैक्स अध्यक्ष मो. मुस्ताक अपने अन्य साथियों के साथ निजी वाहन से वोट डालने के लिए मुंगेर गए थे।
विज्ञापन

साथ में मतदान करने गए सिकंदरा प्रखंड के महादेव सिमरिया के पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग मतदान से एक दिन पहले मंगलवार की रात को ही मुंगेर पहुंचे। जहां रात को एक होटल में रुके थे। सुबह आठ बजे से वोटिंग थी, उसके लिए सभी लोग तैयार होकर होटल से निकले। इस दौरान मो. मुस्ताक ने भी अपने ड्राइवर को कहा गाड़ी निकालो वोट देने जाना है। ड्राइवर भी गाड़ी लेकर होटल के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हम लोग होटल की सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे तभी मोहम्मद मुस्ताक को पसीना आने लगा और शरीर कांपने लगा। फिर हम तुरंत ही उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के चिकित्सकों ने मुस्ताक को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक पैक्स अध्यक्ष का शव जमुई लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed