फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Over two dozen of Bihar legislative assembly on radar of Income Tax department

बिहार: 5 साल में 200 गुना बढ़ी दो दर्जन विधायकों की संपत्ति, IT ने कसा शिकंजा

Thu, 12 Oct 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 12 Oct 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Over two dozen of Bihar legislative assembly on radar of Income Tax department
- फोटो : सांकेतिक चित्र
इनकम टैक्स विभाग ने बिहार के उन दो दर्जन से अधिक विधायकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिनकी संपत्ति महज पांच सालों में 200  गुना से ज्यादा बढ़ी है। चुनाव आयोग को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि अभी उसके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। बहरहाल, आईटी द्वारा भेजे नोटिस में आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी के विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन


इनकम टैक्स विभाग की नजर पूर्व और मौजूदा दोनों विधायकों पर है। पिछले कई महीनों से विधायकों की संपत्ति का आंकलन कर रहे आईटी विभाग ने उन विधायकों पर 300 फीसदी से ज्यादा दंड लगाने की बात कही है जिनके पास अघोषित धन है और उन्होंने इसके बारे में विभाग को कोई जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन


पढ़ें:  बिहार को मिल सकता है दिवाली का तोहफा, 14 को पटना पहुंच रहे हैं पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर चुनाव आयोग को मौजूदा विधायकों द्वारा भरे गए हलफनामे में संपत्ति के बारे में दी गई जानकारी गलत मिलती है तो हो सकता है कि मौजूदा विधायकों को सदन से अपनी सदस्यता भी खोनी पड़े। 

बिहार के 243 एमएलए की घोषित आय की जांच की है

Over two dozen of Bihar legislative assembly on radar of Income Tax department

जांच कर रहे आईटी अधिकारी ने बताया कि विभाग ने बिहार के 243 एमएलए की घोषित आय की जांच की है, जिसमें 50 से अधिक विधायकों की संपत्ति पर संदेह है। उनकी संपत्ति चुनाव आयोग में दायर हलफनामे से कई गुना अधिक पाई गई है।

वहीं 25 से अधिक विधायकों ने चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में पांच सालों में 200 गुना बढ़ी संपत्ति का जिक्र जरूर किया, लेकिन वो उस संपत्ति के स्रोत का ब्योरा नहीं दे पाए। इनमें से कुछ विधायक वो भी हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति को हलफनामे में कम कर के दिखाया।  

जिन विधायकों को नोटिस भेजा गया है उनमें नवाडा से आरजेडी के विधायक राज बल्लभ प्रसाद, पातेपुर से आरजेडी के विधायक प्रेमा चौधरी, लालगंज से जेडीयू के पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला, संदेश से आरजेडी के विधायक अरुण कुमार और गोविंदपुर से कांग्रेस की विधायक पूर्णिमा यादव के नाम शामिल है। इस लिस्ट में बीजेपी सरकार में मंत्री और मधुबन से एमएलए राना रंधीर सहित कई नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed