{"_id":"5f22b7878ebc3e690935680d","slug":"outbreak-of-leaf-webber-in-bihar-now-department-of-agriculture-issued-advisory","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में अब लीफ वेबर का प्रकोप, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में अब लीफ वेबर का प्रकोप, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Thu, 30 Jul 2020 05:35 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
लीफ वेबर
- फोटो : social media
बाढ़ और कोरोना की मार झेल रहे बिहार के सामने अब एक नई समस्या आ गई है। टिड्डियों से पीछा छुड़ाने के बाद अब बिहार में लीफ वेबर नाम का कीड़ा सिरदर्द बन गया है। ये कीड़े मुख्य तौर पर आम के बगीचों को निशाना बना रहे हैं और नुकसान कर रहे हैं। उत्तर बिहार के कई जिलों में यह तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
अब किसान भी लगातार कृषि अधिकारियों से इस परेशानी को लेकर अपनी चिंता जता रहे हैं। दरभंगा और मधुबनी के इलाकों में इसका ज्यादा विस्तार हुआ है। यही कारण है कि कृषि अधिकारियों ने किसानों की चिंता को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार यह कीड़ा मध्यप्रदेश में पाया जाता है। यह आम के पत्तों में जाल बना देता है, जिसकी वजह से पेड़ के पत्ते सूख जाते हैं, इसीलिए इसका नाम लीफ वेबर (पत्ता वेबर) रखा गया है। मॉनसून में हुए बदलाव के कारण इस बार यह कीड़ा इस बार यहां पहुंचा है। अगर इसे समय रहते नहीं रोका गया तो कई बागीचों को यह सुखा देंगे।
विज्ञापन