फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   OSD of buxar DM mukesh pandey committed suicide in bihar

बिहार: बक्सर में DM के बाद अब OSD ने भी किया सुसाइड, मौत की गुत्थी और उलझी

Sun, 19 Nov 2017 12:48 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 19 Nov 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
OSD of buxar DM mukesh pandey committed suicide in bihar

बिहार के बक्सर में ऑन स्पेशल ड्यूटी अधिकारी तौकिर ने सुसाइड कर लिया है। तौकिर बक्सर के उन्हीं जिला अधिकारी मुकेश पाण्डेय के ओएसडी थे, जिन्होंने भी अगस्त में सुसाइड कर लिया था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मुकेश पांडेय की मौत बेहद चौंकाने वाली थी, क्योंकि उनकी छवि बेदाग और कड़क मिजाज की मानी जाती थी। उनका कार्यकाल जहां भी रहा था, उन्हें वहां जरूर याद किया जाता है, ऐसे में उनका ये कदम उठाना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उन्होंने पारिवारिक समस्या की वजह से खुद को खत्म किया था, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी तक उलझी हुई है। मुकेश पांडेय की परवरिश बिहार के सारण जिले में रहने वाले एक मध्यम आय वर्ग के परिवार में हुई थी। कमियों में पले बढ़े मुकेश पांडे की शिक्षा गुवाहटी में हुई, मुकेश पांडे ने गुवाहाटी से ही बीए ऑनर्स किया था। उसके बाद वे दिल्ली चले गए थे, जहां इन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में तैयारी करने के बाद पहली बार में वे यूपीएससी की परीक्षा में कामयाब नहीं हुए लेकिन दूसरी बार बिना किसी कोचिंग में पढ़ाई किए हुए ही यूपीएससी की परीक्षा पास की। जिसमें उन्हें ऑल इंडिया मे 14वीं  रैंक मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed