{"_id":"5da9a7108ebc3e93a7700627","slug":"opposition-will-not-stand-anywhere-in-bihar-bypoll-election-paswan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामविलास पासवान बोले- बिहार उपचुनाव में होगा विपक्ष का सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामविलास पासवान बोले- बिहार उपचुनाव में होगा विपक्ष का सफाया
Fri, 18 Oct 2019 06:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 18 Oct 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
ramvilas paswan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि 21 अक्टूबर को बिहार में होने वाले उपचुनाव की सभी सीटें सत्तारूढ़ दल एनडीए के खाते में जाएंगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों की बांटने वाली राजनीति यहां नहीं चलेगी।
विज्ञापन
बिहार की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। आम चुनाव के बाद सांसद निर्वाचित हुए रामचंद्र पासवान की मृत्यु के बाद से समस्तीपुर लोकसभा सीट खाली है।
विज्ञापन
बिहार उपचुनाव में राजग के तीनों सहयोगी भाजपा, जदयू और लोजपा के उम्मीदवार शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू चार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा एक विधानसभा सीट पर लड़ रही है। समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा के खाते में है, जहां से दिवंगत नेता रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता को पूरा भरोसा है, हमारे सभी उम्मीदवार विजयी होंगे।