फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Opposition unity ; Nitish Kumar, Lalu Yadav, Tejashwi Yadav will go to Bangalore, Patna Airport, Janata Darbar

Opposition Meet : महागठबंधन की टीम बेंगलुरु निकल रही; जनता के दरबार से निकले नीतीश, लालू-तेजस्वी एयरपोर्ट पर

Mon, 17 Jul 2023 03:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Jul 2023 03:29 PM IST
सार

Opposition Meeting : 17-18 जुलाई को देशभर के भाजपा विरोधी दलों की बैठक बेंगलुरू में हो रही है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री भी अपने जनता दरबार से एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं।

विज्ञापन
Opposition unity ; Nitish Kumar, Lalu Yadav, Tejashwi Yadav will go to Bangalore, Patna Airport, Janata Darbar
विपक्षी दलों से एक होने का आह्वान करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को तवज्जो दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के खिलाफ देशभर के विपक्षी दलों से एक होने का आह्वान करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को तवज्जो दी है। वह सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे से जनता के दरबार में रहे और अब पटना एयरपोर्ट के लिए निकल गए। दोपहर सवा तीन बजे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके छोटे बेटे व राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एयरपोर्ट पहुंच गए। मुख्यमंत्री का विशेष विमान पौने चार बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का जनता दरबार आज चलता रहा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार विपक्षी एकता की बेंगलुरु बैठक की भेंट नहीं चढ़ा। नीतीश सुबह साढ़े 10 बजे जनता दरबार में हाजिर होंगे और हमेशा की तरह लोगों से बात करते रहेंगे। जल संसाधन और सूचना-जनसंपर्क मंत्री संजय झा भी तीन दिनों के क्षेत्रीय दौरे से रविवार की रात पटना लौट आए। वह भी मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में रहे। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में जनता दरबार कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार साढ़े 3 बजे के करीब पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। उनका विशेष विमान 3:40 में उन्हें बेंगलुरु के लिए लेकर उड़ेगा।
विज्ञापन


चार्टर्ड प्लेन सवा दो घंटे में पहुंचाएगा 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार्टर्ड प्लेन से 3:40 में पटना से निकल रहे और छह बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे। उसके बाद वह सीधे ताज वेस्ट इंड होटल पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि विपक्षी एकता के अगुआ नीतीश कुमार के पहुंचने के बाद ही असल बैठक शुरू होगी। बैठक की टाइमिंग इस प्रोग्राम को देखते हुए ही रखी गई है। बैठक में राजद-जदयू से भी दो-दो लोगों को ही बुलाया गया है, लेकिन संभव है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के अलावा मंत्री संजय झा भी अंदर रहें। यह तीनों जा रहे हैं। लालू के साथ तेजस्वी यादव जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed