बिहार विधानसभा: तेजस्वी के बयान के दौरान विपक्षी विधायकों ने उठाई कुर्सी, CM बोले- शराब से मौत पर मुआवजा नहीं
बिहार में जहरीली शराब से मौत को लेकर सियासत तेज है। बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के नेता हाथ में कुर्सी उठाते हुए देखे गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है। मामले को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार को घेरने में जुटा है। अब शुक्रवार को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी विधायकों ने कुर्सियां उठा ली और सदन में हंगामा शुरू कर दिया।
बिहार विधानसभा में तीसरे दिन भी मामले को लेकर हंगामा हुआ। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर सदन में जमकर नारेबाजी की। वहीं नीतीश कुमार के 'जो पियेगा, वो मरेगा' वाले बयान पर विपक्ष उनसे माफी की मांग कर रहा है।
शराब पीकर मृत्यु पर सहायता राशि देने का सवाल ही नहीं
दूसरी ओर नीतीश कुमार ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि शराब से मौत पर कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता...इसलिए यह बातें सही नहीं है। जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते थे।
#WATCH शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता... इसलिए यह बातें सही नहीं है। जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते थे: बिहार विधानसभा में विपक्ष को कहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना pic.twitter.com/AKH0a8etQq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2022
अपने बयान क्या कहा था सीएम ने
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जहरीली शराब से मौतों पर कहा कि "जो पीएगा वो मरेगा। बिहार में शराब के सेवन पर रोक है। लोगों को समझाने की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि जो गड़बड़ कर रहा, उसे पकड़िए। उसे अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करिए। हम तो बापू और बिहार की महिलाओं की इच्छा से शराबबंदी लागू किए हैं।
नीतीश कुमार ने विपक्ष को ही घेरते हुए कहा कि विपक्ष में बैठे जो लोग बिहार में इन मौतों पर पूछ रहे, उनसे पूछिए कि जहां-जहां आपका शासन है, वहां कितने लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं। बिहार में सबकी सहमति से शराबबंदी लागू हुआ है। आप भी शराब के खिलाफ अभियान चलाइए।
#WATCH | Patna: Opposition MLAs carry chairs and create ruckus in the Bihar Assembly as Deputy CM Tejashwi Yadav speaks in the House.
— ANI (@ANI) December 16, 2022
(Source: Bihar Assembly) pic.twitter.com/bAnoWOYsT2
नेता विरोधी दल बिहार विधानसभा विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि छपरा में मृतकों का जो आंकड़ा है, वो सही नहीं है। हमने कल जाकर मृतकों के परिवार से मुलाकात की है। विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि बिना पोस्टमार्टम कराए मृतकों के शरीर जलाए गए हैं। पुलिस की मिलीभगत से बिहार में शराब का धंधा चल रहा है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव और नीतीश कुमार अपने अपने फायदे के कारण सत्ता में एक साथ है। शराब से मरने वाले परिवार को सरकार 10 लाख का मुआवजा दे। यह जो घटना हुई है, वो मौत नहीं नरसंहार है। हम 12:30 बजे दिन में राज्यपाल से मिलकर हम इसमें हस्तक्षेप की मांग करेंगे।