फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Opposition in Bihar to support Yashwant Sinha in Prez polls Latest News Update

President Election: राष्ट्रपति चुनाव पर बिहार में विपक्ष ने खोले पत्ते, यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का फैसला

Mon, 11 Jul 2022 08:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Jul 2022 08:28 PM IST
सार

राजद नेता यादव ने कहा कि यह ध्यान में रखना चाहिए कि विपक्षी दलों ने विचार-विमर्श किया था और सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन द्वारा नाम का खुलासा किए जाने से बहुत पहले ही सिन्हा के बारे में फैसला कर लिया गया था।

विज्ञापन
Opposition in Bihar to support Yashwant Sinha in Prez polls Latest News Update
राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान यशवंत सिन्हा के साथ राहुल गांधी। - फोटो : Agency

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में विपक्ष ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का फैसला किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर भाजपा नीत एनडीए झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम पहले बता देता, तो चीजें अलग हो सकती थीं।

विज्ञापन


राजद नेता यादव ने कहा कि यह ध्यान में रखना चाहिए कि विपक्षी दलों ने विचार-विमर्श किया था और सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन द्वारा नाम का खुलासा किए जाने से बहुत पहले ही सिन्हा के बारे में फैसला कर लिया गया था। यादव एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बैठक में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने वाला है। भाजपा ने पिछले हफ्ते यादव और उनके सहयोगियों से मुर्मू को समर्थन देने की अपील की थी। इस उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा के लिए अंतिम समय तक इंतजार नहीं किया होता, तो चीजें अलग हो सकती थीं। हम अब इस स्तर पर पीछे नहीं हट सकते। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजद, वाम और कांग्रेस के कुल 115 विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed