फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Operation of one pair of special train each from Rajgir, Danapur and Gaya to Anand Vihar Terminal

Special Train: राजगीर, दानापुर और गया से आनंद विहार टर्मिनल के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Fri, 17 Mar 2023 09:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

होली के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए राजगीर, दानापुर और गया से आनंद विहार टर्मिनल के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का चलाई जाएगी। वहीं, पटना से हावड़ा के लिए भी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Operation of one pair of special train each from Rajgir, Danapur and Gaya to Anand Vihar Terminal
इस ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं लगता है टिकट - फोटो : iStock

विस्तार

होली के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में राजगीर, दानापुर और गया से आनंद विहार टर्मिनल के लिए होली के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का चलाई जाएगी।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे के हाजीपुर से मुख्य जंनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि-
1. गाड़ी संख्या 02391/02392 राजगीर-आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट होली स्पेशल-
गाड़ी संख्या 02391 राजगीर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट होली स्पेशल 25 मार्च और एक अप्रैल, 2023 को राजगीर से 20.00 बजे चलेगी। यह गाड़ी 20.25 बजे बिहार शरीफ, 21.28 बजे बख्तियारपुर, 22.10 बजे पटना जं., 22.43 बजे दानापुर, 23.15 बजे आरा, 00.15 बजे बक्सर, 02.10 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., 05.10 बजे प्रयागराज और 07.35 बजे कानपुर सेंट्रल रुकते हुए 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार टर्मिनस-राजगीर होली स्पेशल 26 मार्च और दो अप्रैल, 2023 को आनंद विहार टर्मिनल से 23.30 बजे चलेगी। यह गाड़ी 06.20 बजे कानपुर सेंट्रल, 09.30 बजे प्रयागराज, 13.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 14.45 बजे बक्सर, 15.45 बजे आरा, 16.10 बजे दानापुर, 16.30 बजे पटना जं., 17.20 बजे बख्तियारपुर और 17.58 बजे बिहार शरीफ रुकते हुए 19.10 बजे राजगीर पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
2. गाड़ी संख्या 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट होली स्पेशल-
गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट होली स्पेशल 19, 26 मार्च और दो अप्रैल, 2023 को दानापुर से 07.30 बजे चलेगी। यह गाड़ी 08.10 बजे आरा, 09.05 बजे बक्सर, 10.30 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., 13.45 बजे प्रयागराज और 16.30 बजे कानपुर सेंट्रल रुकते हुए 00.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर होली स्पेशल 20, 27 मार्च और तीन अप्रैल, 2023 को आनंद विहार टर्मिनल से 05.00 बजे चलेगी। यह ट्रेन 12.20 बजे कानपुर सेंट्रल, 13.35 बजे प्रयागराज, 17.10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 18.30 बजे बक्सर, 19.30 बजे आरा रुकते हुए 20.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
3. गाड़ी संख्या 03617/03618 आनंद विहार टर्मिनल-गया-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट होली स्पेशल-
गाड़ी संख्या 03617 गया-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट होली स्पेशल 21, 23 और 25 मार्च, 2023 को गया से 14.15 बजे खुलेगी। यह गाड़ी 15.13 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 15.30 बजे डेहरी ऑन सोन,  15.45 बजे सासाराम, 16.23 बजे भभुआ रोड, 17.20 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., 20.35 बजे प्रयागराज और 22.40 बजे कानपुर सेंट्रल रुकते हुए अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03618 आनंद विहार टर्मिनल-गया सुपरफास्ट होली स्पेशल 22, 24 और 26 मार्च, 2023 को आनंद विहार टर्मिनल से 07.00 बजे चलेगी। यह ट्रेन 12.35 बजे कानपुर सेंट्रल, 14.40 बजे प्रयागराज, 17.05 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 17.53 बजे भभुआ रोड, 18.25 बजे सासाराम, 18.43 बजे डेहरी ऑन सोन और 19.03 बजे अनुग्रह नारायण रोड रुकते हुए 20.45 बजे गया पहुंचेगी।
 
पटना से हावड़ा के लिए भी चलाई जाएगी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन
होली के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना से हावड़ा के लिए 19 और 26 मार्च (रविवार) को एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा सुपरफास्ट होली स्पेशल 19 और 26 मार्च, 2023 (रविवार) को पटना से 05.30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 05.43 बजे पटना साहिब, 06.08 बजे बख्तियारपुर, 06.20 बजे बाढ़, 06.45 बजे मोकामा, 06.52 बजे हाथीदह, 07.13 बजे लखीसराय, 07.36 बजे जमुई, 08.21 बजे झाझा, 08.59 बजे जसीडीह, 09.20 बजे मधुपुर, 09.52 बजे जामताड़ा, 10.06 बजे चितरंजन, 10.39 बजे आसनसोल और 11.15 बजे दुर्गापुर रुकते हुए 13.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी।


वापसी में, गाड़ी संख्या 02023 हावड़ा-पटना सुपरफास्ट होली स्पेशल दिनांक 19 और 26 मार्च, 2023 (रविवार) को हावड़ा से 14.15 बजे चलेगी। यह गाड़ी 16.08 बजे दुर्गापुर, 16.40 बजे आसनसोल, 17.14 बजे चितरंजन, 17.30 बजे जामताड़ा, 18.01 बजे मधुपुर, 18.26 बजे जसीडीह, 19.30 बजे झाझा, 19.50 बजे जमुई, 20.18 बजे लखीसराय, 20.38 बजे हाथीदह, 20.52 बजे मोकामा, 21.10 बजे बाढ़, 21.30 बजे बख्तियारपुर और 22.03 बजे पटना साहिब रुकते हुए 20.30 बजे पटना पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed