फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Only son killed his father by crushing him with stone along with his in laws in Bettiah

Bihar: बेतिया में इकलौते बेटे ने सास-ससुर के साथ मिलकर पत्थर से कूच कर की पिता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 21 May 2023 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 May 2023 02:32 PM IST
सार

गोपालपुर थाना अध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि एकलौते बेटे राजन ने अपने पिता की हत्या कर दी है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Only son killed his father by crushing him with stone along with his in laws in Bettiah
मृतक रामा पंडित और पिता की हत्या का आरोपी राजन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने ही अपने पिता की ईंट-पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी। यह मामला जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मोहछी शुगर गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोपालपुर थाना पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। मृतक व्यक्ति की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के मोहछी शुगर गांव निवासी रामा पंडित (65) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी कलावती देवी ने बताया कि उनका इकलौते बेटे राजन (20) ने शनिवार देर रात उनके पति रामा पंडित की ईंट-पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी है। इस हत्या में उसके सास, ससुर और अन्य साथियों ने भी साथ दिया। उन्होंने बताया कि उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। राजन की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही राजन अपने सास, ससुर की बातों में आकर हम लोगों के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन



घटनास्थल पर इकट्ठा हुए स्थानीय लोग

उन्होंने बताया कि हमारी तीन बेटियां हैं। दूसरी बेटी की शादी विगत 15 मई को हुई है। शादी के बाद सब ठीक-ठाक चल रहा था। इधर चार-पांच रोज से मेरा बेटा अपनी पत्नी और ससुराल वालों के उकसावे में आकर बेटी की शादी में ज्यादा पैसा खर्च क्यों किया, कह कर मारपीट करता था। शनिवार देर रात उसने अपने सास-ससुर के साथ मिलकर एक पत्थर से कूच कर मेरे पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की सबसे छोटी बेटी चंदा ने बताया कि उसका भाई राजन अपनी ससुराल में रहता था। ससुर तुलसी पंडित के कहने पर कई बार पिता की हत्या की कोशिश भी कर चुका था। लेकिन हर बार वह विफल हो जाता था। चंदा ने बताया कि कल शाम को राजन घर आया और खाना खाया फिर सो गया। जब सभी सो गए तो रात लगभग दो बजे के करीब राजन ने अपने साथियों को बुलाकर पिता की हत्या कर दी।


गोपालपुर थाना अध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि एकलौते बेटे राजन ने अपने पिता की हत्या कर दी है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed