फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   one person detained in connection with bodh gaya serial blasts

बोधगया ब्लास्टः एक गिरफ्तार, भाजपा-राजद का बिहार बंद

Mon, 08 Jul 2013 03:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Jul 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
one person detained in connection with bodh gaya serial blasts

बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर में रविवार को हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट में एनआईए ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


वहीं, इस हमले के विरोध में भाजपा और राजद ने सोमवार को बिहार बंद की घोषणा की है। ऐसी सूचना है कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अनशन भी करेंगे।
विज्ञापन


महाबोधि मंदिर पर आतंकी हमला, 9 सीरियल धमाके
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाकों के दूसरे दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा, 'बिहार में पहली बार सीरीयल बम ब्लास्ट हुए हैं। धमाकों पर सियासत नहीं की जानी चाहिए। राज्य सरकार मंदिर की सुरक्षा का पूरा खर्चा उठाने को तैयार है।'

हालांकि उन्होंने फिर दोहराया कि सीआईएसएफ को महाबोधि मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा दिया जाए।

तस्वीरों में देखें: धमाकों से थर्रा उठा महाबोधि मंदिर
दूसरी ओर, बिहार पुलिस के डीजीपी ने सोमवार को बताया कि विनोद मिस्त्री नाम का शख्स गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे बम धमाकों के बारे में पूछताछ की जा रही है।


डीजीपी के अनुसार, महाबोधि मंदिर में कुल 10 धमाके हुए हैं। नौ धमाकों के बाद 10वें धमाके के बारे में आज पता चला। धमाकों में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। संदिग्धों का स्केच बिहार पुलिस ने जारी नहीं किया है।

मगध क्षेत्र के डीआईजी नय्यर हसनैन खान ने बताया कि मंदिर परिसर में रविवार को एक पहचान पत्र मिला था, उसके आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। डीआईजी खान ने बताया कि एनआईए की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उसके आधार पर जल्द ही कुछ और लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

म्यांमार हिंसा से जुड़े हैं महाबोधि धमाके के तार

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सभी कैमरे काम कर रहे थे। फुटेज में साफ तौर देखा जा सकता है कि घटना के समय राज्य सरकार और मंदिर के अपने सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद थे।

बोधगया धमाके कहीं मोदी ने तो नहीं कराएः दिग्विजय

मंदिर में पूजा-प्रार्थना शुरु

विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में सोमवार सुबह से पूजा और प्रार्थना शुरु हो गई। प्रशासनिक अधिकारी जीडी सिंह ने बताया कि मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं को जाने की अनुमति दी गई है। फिलहाल अन्य श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed