फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One BMP jawan killed another in Bodh Gaya, shot dead with SLR rifle in Bodh Gaya

Bihar: बोधगया में एक बीएमपी जवान ने दूसरे की ली जान, एसएलआर रायफल से गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sun, 21 May 2023 05:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 May 2023 05:00 PM IST
सार

मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि उसे बीएमपी कैंप मुख्यालय से सोनू को गोली लगने की सूचना मिली। मुकेश ने बीएमपी 3 पर आरोप लगाया कि गोली लगने की घटना के 30 मिनट तक सोनू को कैंप में ही रखा गया। अगर समय पर अस्पताल भेजा जाता तो सोनू कुमार की जान बच जाती।

विज्ञापन
One BMP jawan killed another in Bodh Gaya, shot dead with SLR rifle in Bodh Gaya
अस्पताल ले जाने के दौरान घायल बीएमपी जवान की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में रविवार को बीएमपी के दो जवान किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। बात इतनी बिगड़ गई एक जवान ने अपनी एसएलआर रायफल निकालकर दूसरे को गोली मार दी। यह मामला गया डोभी मुख्य मार्ग स्थित बिहार सैन्य पुलिस 3 कैंप मुख्यालय का है। घटना के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही बीएमपी 3 जवान सोनू कुमार की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जवान सोनू कुमार गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ले का रहने वाला था। सोनू कुमार और राहुल कुमार दोनों आपस में दोस्त हैं। सोनू कुमार ने सितंबर 2022 में बीएमपी 3 में ज्वाइन किया था। वह गया बीएमपी 3 में प्रशिक्षण ले रहा था। मृतक के दोस्त राहुल कुमार ने अपने ही दोस्त सोनू कुमार को एसएलआर रायफल से गोली मार दी है।
विज्ञापन



मृतक बीएमपी जवान सोनू कुमार

घटना के बाद लखीसराय जिले के रहने वाले राहुल कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी जवान को बोधगया थाने में हिरासत में रखकर मामले की पूछताछ की जा रही है। वहीं, बीएमपी जवान सोनू कुमार की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि उसे बीएमपी कैंप मुख्यालय से सोनू को गोली लगने की सूचना मिली। मुकेश ने बीएमपी 3 पर आरोप लगाया कि गोली लगने की घटना के 30 मिनट तक सोनू को कैंप में ही रखा गया। अगर समय पर अस्पताल भेजा जाता तो सोनू कुमार की जान बच जाती। लेकिन किसी ने भी उसकी जान की परवाह नहीं की और अधिक खून गिर जाने के कारण सोनू की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

मृतक के बड़े भाई ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक सोनू कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। साथ ही बीएमपी 3 के अधिकारियों पर एक टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। 


घटना की सूचना मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम और मगध मेडिकल थाना पुलिस मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस बारे में मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गोली लगने की घटना हुई है। परिजनों की ओर से कोई आवेदन अभी नहीं दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed