फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Old man strangled to death in Supaul, his wife was also injured by stabbing

Bihar Crime: सुपौल में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, पत्नी को भी चाकू घोंप कर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 Apr 2023 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Apr 2023 05:41 PM IST
सार

मृतक के बेटे सुरेश राम ने बताया कि शुक्रवार की रात हम लोग खाने के बाद सोने चले गए। फिर एक बजे के बाद मां ने बड़ी ही जोर से आवाज दी। वहां जाकर देखा तो माता-पिता पर चाकू से हमला किया गया था। फिर दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने मेरे पिता को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Old man strangled to death in Supaul, his wife was also injured by stabbing
किशनपुर थाना, सुपौल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सुपौल जिले में वार्ड सदस्य के बुजुर्ग मां-पिता पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला। इस हमले में बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हुई मां का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यह घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के बौराहा पंचायत अंतर्गत झखराही वार्ड नंबर 14 की है। मृतक की पहचान लक्ष्मी राम (80) और उसकी घायल पत्नी की पहचान ठकनी देवी (75) के रूप में हुई है। लक्ष्मी राम पूर्व में झखराही वार्ड नंबर 14 के वार्ड सदस्य रह चुके हैं। जबकि वर्तमान में उनका बड़ा बेटा उमेश राम वार्ड सदस्य है।

विज्ञापन


मृतक के मझले बेटे सुरेश राम ने बताया कि आगामी एक मई को मेरे दो बेटों की शादी तय थी। दोनों बेटों में शिव शंकर की शादी बगल के ही कूपहा निवासी चंदेश्वर राम की बेटी लक्ष्मी कुमारी से तय हुई थी। वहीं, भीम शंकर की शादी जगमारा निवासी अशोक राम की बेटी धनवंती कुमारी से होनी थी। शादी समारोह को लेकर रिश्तेदार भी घर पर ही रह रहे हैं। मेरे माता-पिता भी दोनों पोतों की शादी को लेकर काफी खुश थे।
विज्ञापन


सुरेश राम ने बताया कि शुक्रवार की रात हम लोग खाना-पीना करके सोने के लिए चले गए। फिर रात करीब एक बजे के बाद मां ने बड़ी ही जोर से आवाज दी। वहां जाकर देखा तो पिता के गर्दन और पीठ में तीन जगह चाकू मारा गया था। जबकि मां के भी एक हाथ और गर्दन के पास चाकू मारकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मेरे पिता को देखकर मृत घोषित कर दिया। वही, मेरी मां का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर में चल रहा है। सुरेश राम ने बताया मेरे पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अचानक इस तरह की घटना से हम लोग हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे किशनपुर थाना अध्यक्ष महबूब आलम ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। फिर शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद महबूब आलम ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर अज्ञात अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed