{"_id":"64a52faf123afb899206ee9b","slug":"old-man-shot-dead-at-door-of-his-house-in-land-dispute-in-madhepura-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; अपने घर के दरवाजे पर सोया था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; अपने घर के दरवाजे पर सोया था शख्स
Wed, 05 Jul 2023 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:24 PM IST
सार
मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। गोली मारकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मधेपुरा जिले में बीती रात अपने घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। यह घटना सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कोल्हायपट्टी गांव के वार्ड नंबर दो की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब एक बजे के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान 60 साल के रामकृष्ण यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बीती रात दरवाजे पर सो रहे रामकृष्ण यादव के अलावा घर में कोई भी पुरूष नहीं था। बीते कुछ दिनों से भूमि विवाद के कारण हो रही लड़ाई झगड़े के कारण घर के अन्य पुरुष सदस्य अपनी जान की सुरक्षा के लिए घर से बाहर ही रहते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी रोजाना रात को इनके घर पर धावा बोलने आते थे। बीती रात भी आरोपियों ने घर के अन्य पुरुष सदस्यों की खोजबीन की। जब कोई नहीं मिला तो दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग रामकृष्ण यादव को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुरलीगंज थाने को दी। सूचना पाते ही मौके पर दल बल के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई। वहीं, इस मामले में मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। गोली मारकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन