फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   official arrested in government office for drinking alcohol in bihar

बिहार में शराबंदी लेकिन सरकारी बाबू दफ्तर में शराब पी रहे थे, सस्पेंड और गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2017 03:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 07 Nov 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
official arrested in government office for drinking alcohol in bihar
बिहार में शराब पीने पर भले ही पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई हो लेकिन बिहार में आसानी से शराब खरीदी जा सकती है और जाम लड़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही नजारा देखने को मिला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के एक सरकारी दफ्तर में।

यहां दो सरकारी कर्मचारी दफ्तर में शराब पीते रंगे हाथों पकड़े गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को तुरंत निलंबित कर दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी रमण कुमार सोमवार को मोतिहारी अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण पर थे। रमण कुमार मोतीझील से
संबंधित फाइलों को देखने आए थे।

इसी दौरान उन्होंने कमरे में दो कर्मचारियों को शराब पीते पकड़ा। कर्मचारियों की टेबल पर विदेशी शराब की दो बोतलें और खाने का सामान रखा था। कर्मचारी शराब पीते हुए फाइलों का काम निपटा रहे थे। 

दोनों आरोपी सस्पेंड और गिरफ्तार

official arrested in government office for drinking alcohol in bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिलाधिकारी ने शराब पीने के आरोपी राजस्व कर्मचारी हारून रशीद और चपरासी भोला राम को निलंबित करने का तत्काल निर्देश दिया।

पूर्वी चंपाराण के जिलाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर
है और जांच के बाद कठोर कारवाई की जाएगी।

बिहार में पिछले साल अप्रैल महीने से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed