फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CoronaVirus News in Hindi Number of infected cases increased to 58 in Bihar

CoronaVirus in Bihar: सीवान बना हॉटस्पॉट, संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 60 हुई

Fri, 10 Apr 2020 08:21 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Apr 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Bihar CoronaVirus News in Hindi Number of infected cases increased to 58 in Bihar
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विज्ञापन

बिहार में पिछले 24 घंटों में 17 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। राज्य का सीवान जिला इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां सबसे अधिक 29 कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार के मुख्य सचिव ने रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव में लॉकडाउन को पूरी तरह से लागू किए जाने के लिए सारण आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक को सीवान में कैंप करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


सीवान जिले में एक ही परिवार के दो सदस्यों के कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। ये दोनों ओमान से लौटे एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड 19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 58 हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सीवान के 17 और बेगूसराय के दो मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सीवान में कोरोना संक्रमण के बृहस्पतिवार को जो नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 12 महिलाएं और चार पुरूष हैं। ये सभी पूर्व में ओमान से आए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में थे। संजय ने बताया कि सीवान निवासी और दुबई से 16 मार्च को आए एक अन्य व्यक्ति (36) में कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सीवान जिले में कोविड 19 से संक्रमण के सबसे अधिक 27 मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें से 21 मामले रधुनाथपुर प्रखण्ड के पंजवार गांव के हैं, जहां एक ही परिवार के 21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

सीवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पंजवार गांव और उसके आसपास के कुल 95 व्यक्तियों को नवोदित विद्यालय स्थित पृथकवास केन्द्र में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सीवान जिला के पंजवार गांव और बेगूसराय जिला के तेघडा अनुमंडल में मंसूरचक और उसके बगल की एक अन्य पंचायत को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।


बिहार में अबतक तक कोरोना वायरस के 5152 संदिग्ध नमूने इकठ्ठा किए गए हैं। गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी। वहीं, बिहार में कोविड 19 संक्रमित 15 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed