फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Now you can transform face of Bihar from any corner world samrat government launched special digital platform

Bihar: जन्मभूमि का कर्ज चुकाने का मौका! बिहार सरकार ने दुनिया भर के बिहारियों के लिए लॉन्च किया खास प्लेटफॉर्म

Tue, 09 Jun 2026 05:36 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 09 Jun 2026 05:36 PM IST
सार

Patna: बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने विश्वभर में बसे बिहार मूल के लोगों को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस मंच के माध्यम से प्रवासी बिहारी सुझाव, स्वयंसेवी सहयोग और निवेश प्रस्ताव सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। 

विज्ञापन
Now you can transform face of Bihar from any corner world samrat government launched special digital platform
वेबसाइट लॉन्च करते मंत्री नीतीश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार द्वारा विश्वभर में रह रहे बिहार मूल के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार, निवेश एवं तकनीकी प्रगति से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। मंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार, नीतीश मिश्रा ने आज doit.bihar.gov.in पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन


वैश्विक बिहारियों की विशेषज्ञता को मिलेगा विकास से जुड़ने का अवसर
इस अवसर पर नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार की प्रतिभाएं आज विश्व के विभिन्न देशों, प्रतिष्ठित संस्थानों और अग्रणी संगठनों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ऐसे में उनकी विशेषज्ञता, अनुभव, सुझाव और निवेश क्षमता को बिहार के विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला बिहारी अपनी जन्मभूमि के विकास में योगदान देना चाहता है और राज्य सरकार उसे एक सशक्त मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


सुझाव, सहयोग और निवेश के लिए सरकार से सीधा जुड़ाव
उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक बिहारी समुदाय राज्य सरकार के साथ सीधे जुड़कर अपने सुझाव, सहयोग प्रस्ताव, स्वयंसेवी योगदान एवं निवेश प्रस्ताव साझा कर सकेगा। यह मंच बिहार और वैश्विक बिहारी समुदाय के बीच एक प्रभावी संवाद एवं सहभागिता तंत्र के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन विकल्पों के जरिए मिलेगी भागीदारी की सुविधा
इस पोर्टल पर सहभागिता के लिए तीन प्रमुख विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति ‘चेंज मेकर’ के रूप में बिहार के विकास हेतु अपने विचार, सुझाव, विशेषज्ञता एवं नवाचार संबंधी प्रस्ताव साझा कर सकते हैं। ‘वॉलंटियर’ विकल्प के माध्यम से वे राज्य के विभिन्न विकासात्मक, सामाजिक एवं तकनीकी अभियानों में स्वयंसेवी सहयोग प्रदान कर सकते हैं। वहीं ‘इन्वेस्टमेंट’ विकल्प के तहत निवेशक एवं उद्यमी बिहार में उद्योग स्थापना, रोजगार सृजन तथा आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से संबंधित अपने निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्रकार यह प्लेटफॉर्म विचार, सहयोग और निवेश—तीनों स्तरों पर वैश्विक बिहारी समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

डिजिटल इंडिया के विजन को मिलेगी नई मजबूती
नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ के दूरदर्शी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह पहल विश्वभर में बसे बिहार मूल के लोगों को एक डिजिटल मंच पर जोड़कर उनकी प्रतिभा, अनुभव, नवाचार और निवेश क्षमता को बिहार के विकास से जोड़ने का कार्य करेगी तथा विकसित बिहार के निर्माण को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।

AI Summit 2026 के आह्वान से प्रेरित है पहल
नीतीश मिश्रा ने बताया कि Bihar AI Summit 2026 के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य से बाहर रह रहे बिहारवासियों का आह्वान करते हुए कहा था कि वे अपनी कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि के निर्माण में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है।

हर सुझाव पर होगी निगरानी, मंत्री खुद करेंगे मॉनिटरिंग
नीतीश मिश्रा ने वैश्विक बिहारी समुदाय से इस पहल में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार के निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल की मॉनिटरिंग वे स्वयं करेंगे, ताकि प्राप्त प्रत्येक सुझाव एवं प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर उसे परिणामोन्मुखी बनाया जा सके।

बिहार की सबसे बड़ी ताकत उसके लोग
इस अवसर पर नीतीश मिश्रा ने कहा, 'बिहार की सबसे बड़ी पूंजी उसके लोग हैं, जो आज विश्व के विभिन्न देशों, प्रतिष्ठित संस्थानों और अग्रणी संगठनों में अपनी प्रतिभा, ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस वैश्विक अनुभव, विशेषज्ञता और नवाचार की शक्ति को बिहार के विकास से जोड़ना है।'

दुनिया भर के बिहारियों और राज्य के बीच बनेगा मजबूत सेतु
उन्होंने कहा, 'यह डिजिटल प्लेटफॉर्म केवल सुझाव प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बिहार और विश्वभर में बसे बिहारी समुदाय के बीच एक सशक्त एवं स्थायी सेतु है। हम चाहते हैं कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला प्रत्येक बिहारी राज्य के विकास, निवेश, उद्यमिता, नवाचार, कौशल विकास और रोजगार सृजन की यात्रा का सक्रिय भागीदार बने।' 


ये भी पढ़ें: बिहार में गरीब परिवारों का अपना पक्का घर का सपना होगा पूरा, PM आवास योजना 2.0 को मिले 262 करोड़

विकसित बिहार के लक्ष्य को मिलेगी नई रफ्तार
नीतीश मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि वैश्विक बिहारी समुदाय के अनुभव, दृष्टिकोण और योगदान से बिहार को ज्ञान-आधारित, तकनीक-संचालित, नवाचार-प्रधान एवं विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को नई गति मिलेगी तथा ‘विकसित बिहार’ के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed