फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   now what will do jitan ram manjhi

बिहारः अब क्या करेंगे जीतनराम मांझी?

Sun, 22 Feb 2015 03:59 PM IST
उर्मिलेश / वरिष्ठ पत्रकार
उर्मिलेश / वरिष्ठ पत्रकार Updated Sun, 22 Feb 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
now what will do jitan ram manjhi

बिहार में जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दो हफ्ते से ज्यादा चले नाटकीय घटनाक्रम का अंत हो गया। अब सवाल यह है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति किस दिशा में जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम से जीतनराम मांझी को क्या हासिल हुआ और भाजपा, जेडीयू के हाथ क्या आया? मांझी के सामने अब तीन विकल्प हैं।

विज्ञापन


पहला तो यह कि वह एक क्षेत्रीय दल बनाएं और महादलित समुदाय को लामबंद करें। इसके बाद वह स्थानीय दल की हैसियत से वह एनडीए के साथ जाएं। अब चूंकि भाजपा इस प्रकरण में खुलकर उनके समर्थन में आगे आई है इसलिए ऐसा माना जा सकता है कि वह बीजेपी के साथ जाएंगे। दूसरा विकल्प यह है कि सीधे भाजपा में चले जाएं।
विज्ञापन


तीसरा विकल्प यह है कि वह क्षमायाचना कर कहें कि वह अभी जेडीयू में ही बने रहना चाहते हैं। इसकी संभावना अभी कम नज़र आती है क्योंकि प्रेस कॉंफ्रेंस में वह जो कुछ बोल चुके हैं उसे देखते हुए लगता नहीं कि वह जेडीयू के दरवाज़े उनके लिए खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को क्या मिला?

now what will do jitan ram manjhi

भारतीय जनता पार्टी बिहार में बहुत खूबसूरती के साथ सोशल इंजीनियरिंग करती रही है। यह कहा जा सकता है कि दिल्ली में भाजपा की सारी रणनीति धरी की धरी रह गई लेकिन बिहार में सोशल इंजीनियरिंग के मोर्चे पर वह काफी कामयाब रहे हैं, हालांकि अंकगणित के मोर्चे पर वह अब भी कमजोर हैं।

मांझी कार्ड के जरिए उन्होंने महादलितों में पैठ बनाई है। इसके अलावा उन्होंने पिछड़ों में और तो और लालू प्रसाद यादव के वोटबैंक यादवों में भी घुसपैठ की है। जेडीयू और नीतीश कुमार मांझी से यूं ही नाराज़ नहीं हुए थे। मांझी भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी से संपर्क में थे। वह बार-बार धमकी देते थे कि जेडीयू को कि अगर आप मुझे परेशान करेंगे तो मैं 20 मिनट में प्रधानमंत्री से बात कर सकता हूं।

जेडीयू को फायदा?

now what will do jitan ram manjhi

यह भाजपा का मास्टरस्ट्रोक था- एक मुख्यमंत्री को उसकी पार्टी से, उसके नेता से तोड़ना। लेकिन यह फेल हो गया और पार्टी की फजीहत हुई, राज्यपाल की भूमिका की भी आलोचना हुई है।

ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार इसे भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। इस पूरे प्रकरण से नीतीश कुमार को एक नैतिक बल मिलेगा और वह ज्यादा विश्वास के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed